27 C
Madhya Pradesh
July 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210803 WA0043
महाराष्ट्र

स्कूल से महज 50 मीटर की दूरी पर डंपिंग शुरू,स्थानीय भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने जताई नारजगी

Bundelikhabar

मुम्बई / प्रमोद कुमार

कल्याण : उल्हासनगर मनपा का कूड़ा कल्याण पूर्व निर्वाचन क्षेत्र के मलंगगड की तलहटी उसाटने गांव की जमीन पर डाला जाएगा. महाराष्ट्र सरकार ने इसके लिए उल्हासनगर मनपा को भी जमीन दी है. लेकिन उसाटने गांव के नागरिकों को इसका विरोध हैं. सोमवार को अधिकारी इस जगह पर सीमांकन करने आए थे तभी स्थानीय भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने नाराजगी जताते हुए उल्हासनगर मनपा के अधिकारियों को कहा कि, अगर सरकार को सत्ते घमंड है, तो मैं सत्ता का घमंड दूर करना जानता हू और मैं किसी सत्ताधारी दल से नहीं डरता।” विधायक गणपत गायकवाड़ ने उल्हासनगर मनपा के अधिकारियों को कहा. इस बारे में पूछे जाने पर भाजपा विधायक ने कहा, ”मैंने तीन दिन पहले आयुक्त से बात की थी. मनपा, ग्रामस्थ व हम एक संयुक्त बैठक करेंगे. लेकिन इतना कहने के बाद भी उल्हासनगर मनपा के अधिकारी ग्रामीणों को धमकाकर जबरन गांव पर कब्जा करने गए थे.

दरअसल, वहां एक स्कूल है, उस स्कूल में 30 गांवों के बच्चे पढ़ रहे हैं. इन लोगों ने उस स्कूल से महज 50 मीटर की दूरी पर डंपिंग शुरू कर दी है. बच्चे वहां नहीं पढ़ सकते. इसलिए गांव वाले डंपिंग को दूसरे सर्वे पर करने की मांग कर रहे हैं. लेकिन राजनीति के माध्यम से दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं. इसलिए मैंने मनपा अधिकारियों से सवाल पूछा कि आप लोग गलत क्यों कर रहे हैं, यदि आप ऐसा करना चाहते हैं, तो आपकी मनपा सरकार की जमीन पर यह प्रोजेक्ट क्यों नहीं करती ? बिल्डर लोगो से पैसे लेकर इस डंपिंग को यहां स्थानांतरित किया गया है ऐसा आरोप गायकवाड़ ने किया है ।


Bundelikhabar

Related posts

हाड गोठवणाऱ्या थंडीत टायगरचा शर्टलेस डान्स, कू वरील व्हिडीओचा नेटकऱ्यांमध्ये धुमाकूळ

Bundeli Khabar

‘अमृत बाणी’ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का संपूर्ण संग्रह

Bundeli Khabar

वसंतदादा पाटील प्रतिष्ठानची दैदिप्यमान शैक्षणिक वाटचाल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!