22.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210730 WA0008
महाराष्ट्र

सांसद शिंदे द्वारा 2000 परिवारों को खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोगी वस्तुएं वितरित

Bundelikhabar

मुम्बई / प्रमोद कुमार

कल्याण. कल्याण के ग्रामीण भाग में बाढ़ से हुए नुकसान को देखते हुए कल्याण के सांसद डा. श्रीकांत शिंदे की ओर से हजारों बाढ़ पीड़ितों को चटाई, कंबल, तौलिया, चावल, दाल, तेल इत्यादि वस्तुएं वितरित की गई। वितरण के मौके पर शिवसेना के कल्याण जिला प्रमुख गोपाल लांडगे, उल्हासनगर शिवसेना शहर प्रमुख राजेंद्र चौधरी, उप शहर प्रमुख दिलीप गायकवाड़, म्हारल गांव के सरपंच प्रगति प्रकाश कोंगेरे, म्हारल शहर प्रमुख डॉ. सोमनाथ पाटिल, उप शहर प्रमुख अरुण तांबे एवं उपसरपंच अश्विनी देशमुख सहित तमाम लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-परहित चेरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष विशाल कुमार गुप्ता द्वारा राशन वितरित

बता दें कि कल्याण तहसील के म्हारल, वरप और काम्बा जैसे तीन गांव के लोग बाढ़ से काफी प्रभावित हुए थे जिनके पास कुछ भी नहीं बचा है। बताया जाता है कि सांसद शिंदे द्वारा 2000 परिवारों को खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोगी वस्तुएं वितरित करने की योजना बनाई गई है। खाद्य सामग्री वितरण करने के बाद कल्याण के सांसद डा. श्रीकांत शिंदे ने कहा कि नुकसानग्रस्तों के मुआवजे के लिए पंचनामा जारी किया गया है और पात्रता के अनुसार सभी को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।


Bundelikhabar

Related posts

शिवसेना शाखाप्रमुख संजय वारघडे यांचा वाढदिवसाच्या निमित्ताने अनोखा उपक्रम.

Bundeli Khabar

जळगावात २६ फेब्रुवारीला रंगणार राज्यस्तरीय गझल मुशायरा

Bundeli Khabar

पुर्णा जिल्हा परिषद गटातील कामे लवकरात लवकर मार्गी लावू – कुंदन पाटील

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!