22.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210730 WA0007
महाराष्ट्र

परहित चेरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष विशाल कुमार गुप्ता द्वारा राशन वितरित

Bundelikhabar

मुम्बई / प्रमोद कुमार

कल्याण:- पिछले दिनों लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद आयी बाढ़ से कल्याण के ग्रामीण भागों के कांबा गांव में 12 से 15 फुट तक भरे पानी में डूबे सैकड़ों गरीब, आदिवासी परिवारों को परहित चेरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष विशाल कुमार गुप्ता द्वारा राशन वितरित किया गया, अपना सब कुछ गवां चुके गरीबों के चेहरों पर राशन पाकर खुशी चमक आ गई।

यह भी पढ़ें-पंचायत समिती आणि जिल्हा परिषद विकास आराखडा तयार होणार

कल्याण तहसील के मुरवाड रोड पर कई फुट पानी भर गया था औऱ रोड पर आवागमन बंद हो गया था कल्याण का ग्रामीण भागों से संपर्क टूट गया था, कांबा ग्राम सभा के मौर्या नगर में सभी चालें डूब गई थी उनके छत तक यानी 12 से 15 फुट पानी भर गया था जिसमें रहिवासियों का कुछ सामान बह गया औऱ बांकी पानी में डूबने से बर्बाद हो गया और लोगों के भुखमरी की नौबत आ गई इसकी सूचना पाकर परहित चेरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष विशाल कुमार गुप्ता ने अपनी संस्था के माध्यम से सैकड़ों गरीब परिवारों को दाल,चावल आदि खाद्य सामिग्री का वितरण किया राशन आकर गरीबों के चेहरे खिल उठे, इस अवसर पर राहुल गुप्ता, संतोष पोल आनंद गुप्ता , दीपक बागुल, संदीप गुप्ता, आदि के अलावा भारी संख्या में स्थानीय महिला,पुरूष उपस्थित थे।


Bundelikhabar

Related posts

विधायक सुनील राणे ने एंबुलेंस की चाबियां सिक्किम और नागालैंड के प्रतिनिधियों को सौंपी

Bundeli Khabar

विधायिका भारती लावेकर ने किया ‘कैमराबाज़’ चैनल का उद्घाटन

Bundeli Khabar

एमजी मोटर इंडिया ने छुआ 100,000 का आँकड़ा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!