19.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210729 WA0023
देशUncategorized

जौनपुर न्यूज यूट्यूब चैनल ने पूरे किये एक लाख सब्सक्राइबर

Bundelikhabar

मुम्बई / जितेंद्र शर्मा
जौनपुर : सुजानगंज के प्रमोद गुप्ता ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि जौनपुर. वो जो शोर मचाते हैं भीड़ में, भीड़ ही बनकर रह जाते है, वही पाते हैं जिंदगी में कामयाबी, जो खामोशी से अपना काम कर जाते है… यह पंक्तियां जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के रोहियांव गांव के निवासी प्रमोद गुप्ता पर बिल्कुल सटीक बैठती है। प्रमोद ने न सिर्फ परिवारिक बिजनेस के इतर मीडिया में रूख किया बल्कि एक ऐसा मुकाम हासिल किया जहां पर पहुंचने के लिए लोग रात दिन मेहनत करके भी नहीं पहुंच पा रहे। जी हां प्रमोद ने इन दिनों यूट्यूब जगत की दुनिया में तहलका मचा रखा है. यूट्यूब पर जौनपुर न्यूज नाम के यूट्यूब चैनल ने सफलतापूर्वक एक लाख सब्सक्राइबर हासिल कर लिया है. प्रमोद ने इसका श्रेय माता—पिता, गुरूजनों को दिया. उनका कहना है कि किसी भी मुकाम को हासिल करने के लिए जिद होना जरूरी है। कम समय में बनायी अलग पहचान सुजानगंज के प्रमोद ने मीडिया जगत में कम समय में अपनी पहचान बना ली।शिराजे हिन्द की धरती से मीडिया जगत में कदम रखने वाले प्रमोद इन दिनों टीवी 100 न्यूज चैनल नोएडा में एंकरिंग, वीडियो एडिटिंग करते हैं. राज कालेज से बीएससी करने वाले प्रमोद को खुद नहीं पता था वह मीडिया के क्षेत्र में इस मुकाम तक जाएंगे। उनके मित्र राज सैनी ने उन्हें इस तरफ आकर्षित किया तो वह यहीं के रह गये। पढ़ाई के दौरान ही वह जौनपुर में ही एक अखबार से जुड़े और फिर एक न्यूज पोर्टल के लिए यूट्यूब चैनल पर काम किया। अचानक से नोएडा जाने का विचार आया तो वह यहां से मोह माया छोड़ वहां चले गये और वहीं पर संघर्ष करने लगे। इस दौरान कई न्यूज चैनल में बतौर वीडियो एडिटर काम किया और आज टीवी 100 में वीडियो ए​डिटिंग के साथ एंकरिग करते हैं. प्रमोद की प्रतिभा का लोग लोहा मान रहे हैं।

यह भी पढ़ें-सांसद शिंदे द्वारा 2000 परिवारों को खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोगी वस्तुएं वितरित

जौनपुर न्यूज की शुरूआत नोएडा में कार्य के दौरान प्रमोद से जौनपुर का मोह नहीं छूट पाया। वहीं से उन्होंने जौनपुर न्यूज नामक यूट्यूब चैनल की शुरूआत की। प्रमोद का अपने चैनल के प्रति लगाव, मेहनत को देखते हुए लोग उन्हें सपोर्ट करने लगे। जौनपुर के साथियों ने उनका हर संभव मदद किया। आज सभी की देन है कि उनका चैनल एक लाख सदस्य वाला चैनल हो गया है। चैनल को भले ही एक लाख लोगों ने सब्सक्राइब किया हो लेकिन करोड़ों लोग उसे देखने वाले हैं. प्रमोद के इस उपलब्धि पर उनके साथी, शुभचिंतक, अभिभावक शुभकामनाएं दे रहे हैं।


Bundelikhabar

Related posts

जल्द शुरू होगा मुरबाड-कल्याण रेल लाइन काम

Bundeli Khabar

Shardiya Navratri Pratham Divas_ नवरात्रि का पहला दिन

Bundeli Khabar

अर्पिता मुखर्जी निकली करोड़ों की देवी: मिला 50 करोड़ से ज्यादा कैश

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!