28.3 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
images 1 9
मध्यप्रदेश

फ्रॉड:फर्जी अप्रूवल ले कर बेच दीं आधा दर्जन गाड़ी

Bundelikhabar

भोपाल / ब्यूरो

राजधानी के एमपी नगर इलामे मे स्थित सुजुकी शोरूम में तैनात आईडीएफसी बैंक के दो एजेंटों ने सितंबर 2019 से अक्टूबर 2020 के बीच शोरूम में वाहन देखने आने वाले लोगों के दस्तावेज पर अपने बैंक से लोन मंजूर होने का फर्जी अप्रूवल लेटर लगाकर आधा दर्जन दोपहिया वाहन बेच दिए। मामले का खुलासा होने के बाद शोरूम संचालक की शिकायत पर दोनों के खिलाफ चार सौ बीसी का मामला दर्ज किया गया है। बताया गया है कि आरोपियो मे शामिल एक आरोपी रेहान को इसी तरह फर्जीवाड़ा करने के आरोप में इसी महीने गिरफ्तार किया गया है, जो फिलहाल जेल में है।

यह भी पढ़ें-कुदरत का कहर:बादल फटने से एक कि मौत दस लापता

एमपी नगर पुलिस के अनुसार जितेश जोधवानी पिता रितेशलाल जोधवानी (31) एमपी में स्थित अपना सुजुकी शोरूम-जोन-2, एमपी नगर के संचालक हैं। उन्होंने अपनी शिकायत मे पुलिस को बताया कि उनके शोरूम में आईडीएफसी बैंक के दो एजेंट वाहन फाइनेंस करने के लिए बैंक द्वारा तैनात किए गए थे। बैंक के एजेंट रेहान उर्फ रिहान खान और विवेक श्रीवास्तव ने सितंबर 2019 से अक्टूबर 2020 के बीच छह दो पहिया सुजुकी स्कूटर उन ग्राहकों के दस्तावेज के आधार पर शोरूम से ले गए, जो शोरूम में वाहन देखने आते थे। पुलिस ने बताया कि शोरूम आने वाले ग्राहकों से दस्तावेज लेकर कहते कि लोन की प्रोसेस हो रही है। इसी बीच बैंक में दस्तावेज जमा नहीं करते और बैंक से शारूम को आने वाले लोन के एप्रूवल लेटर फर्जी बनाकर शोरूम में जमा कर देते थे। चूंकि शोरूम पहले कई गाडिय़ां एप्रूवल लेटर पर वाहन ग्राहक को सौंप देता है, इसलिए इन मामलों में भी गाडिय़ां सौंप दी। फर्जीवाडा कर ली गई आधा दर्जन गाडियो मे से पांच वाहन रेहान खान और एक विवेक श्रीवास्तव ने ली है। कुछ माह पहले शोरूम संचालक ने जब उक्त छह वाहन के लोन के एपू्रवल लेटर आईडीएफसी बैंक के कार्यालय भेजे और शोरूम को भुगतान करने को कहा तो आईडीएफसी बैंक के अधिकारियों ने एप्रूवल लेटर फर्जी बताया। मामले का खुलासा होते ही दोनों एजेंट्स ने नौकरी छोड़ दी। इसी बीच रेहान ने किसी अन्य स्थान पर फर्जीवाड़ा किया था, जिसमें इसी जुलाई माह में एमपी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामले मे पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।


Bundelikhabar

Related posts

मध्य प्रदेश रेंजर एसोसिएशन की अनुकरणीय पहल

Bundeli Khabar

एक ही थाने में पिछले 8 सालों से जमे आरक्षक के खिलाफ लोगों ने दिया ज्ञापन

Bundeli Khabar

रेडक्रॉस समिति के तत्वाधान में आयोजित नेत्र शिविर में एक हजार नेत्र रोगियों का परीक्षण

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!