29.1 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1646022778382
मध्यप्रदेश

रेडक्रॉस समिति के तत्वाधान में आयोजित नेत्र शिविर में एक हजार नेत्र रोगियों का परीक्षण

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो
जिला रेडक्रॉस समिति के तत्वाधान में ज़ेड एच फाउंडेशन द्वारा दादा वीरेंद्रपुरी आई इंस्टिट्यूट के सहयोग से आज रविवार को मोतीनाला हॉस्पिटल के सामने विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया ।

जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव आशीष दीक्षित के अनुसार शिविर में लगभग 1हजार मरीजों की आंखों का परीक्षण किया गया एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 208 मरीजों को चिन्हित किया गया । इन मरीज़ों का 50-50 के समूह में मंगलवार से देवजी नेत्रालय तिलवाराघाट में निःशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा। शिविर को सफल बनाने में उल्लेखनीय भूमिका डॉ पवन स्थापक, अरविंद दुबे एवं नेत्र विशेषज्ञों की टीम की रही। फाउंडेशन के द्वारा आये हुए सभी सम्मानीय डॉक्टरों का स्वागत एवं अभिवादन किया गया, इस मौके पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सीनियर एक्जीक्यूटिव मेंबर नीरज वर्मा एवं सिविल डिफेंस के डिविजनल वार्डन सुनील गर्ग उपस्थित रहे।


Bundelikhabar

Related posts

कलेक्टर की क्लास: 40 स्वास्थ्य अधिकारियों की रोकी वेतन

Bundeli Khabar

विश्व विकलांग दिवस पर कार्यक्रमों की रूपरेखा हेतु बैठक संपन्न

Bundeli Khabar

प्रभारी मंत्री ने ली क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!