34.7 C
Madhya Pradesh
June 19, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

कोरोना काल मे स्वास्थ विभाग बिजावर अस्वथ

Bundelikhabar

बिजावर(आर.के.अवस्थी)- जहाँ एक ओर समूचे प्रदेश में कोरोना महामारी के चलते लोग त्राहिमाम त्राहिमाम जप रहे हैं वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग बिजावर वेंटिलेटर पर है। अर्थात लोगों को समुचित व्यवस्था नही दे पा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के सपनों को चूर चूर कर रहा है। क्योंकि मुख्यमंत्री का सपना और संकल्प है कि घर-घर तक वैक्सीन का हर डोज पहुंचना चाहिए लेकिन बिजावर में वैक्सीन केंद्र तो खुले हुए साथ ही सामान्य प्रशासन, नगरीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने अपनी अहम भूमिकाएं निभाई है किंतु इन सब के बीच स्वास्थ्य बिभाग फिस्सडी सिद्ध हुआ है। वेक्सीनेसन के नाम पर केवल छलावा हो रहा है लोग जून की प्राण सुखाने वाली धूप और गर्मी के कतार लगये खड़े रहते है किंतु स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन डोज नही दे पा रहा है। और न ही लोगो को समुचित जानकारी दे पा रहे हैं बस सरवर का बहाना बता कर बात को टाल रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप लोग वापिस अपने घरों की ओर कूच कर रहे हैं ऐसे में मुख़्यमंत्री जी के वेक्सीन का सपना और टारगेट कैसे पूरा होगा। अब या तो केवल कागजों पर होगा या होगा ही नहीं। सोचने वाली बात यह है कि ऐसी निष्क्रियता के चलते प्रदेश कोरोना मुक्त कैसे होगा। यह स्वास्थ बिभाग बिजावर के ऊपर एक सवालिया निशान हैं।


Bundelikhabar

Related posts

पुलिस के खिलाफ पुलिस को ज्ञापन

Bundeli Khabar

प्रभारी मंत्री अरविंद भदौरिया ने क्राइसिस कमेटी कि बैठक के बाद सीएचसी पाटन का किया मुआयना

Bundeli Khabar

जुआ फड़ पर क्राइम ब्रांच एवं पुलिस की दबिश

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!