26.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

जटाशंकर धाम में उमड़ा जन सैलाब:लाखों की तादाद में पहुंचे शिवभक्त

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

बिजावर/सुरेश रजक

सोमवती अमावस्या पर्व पर श्री जटाशंकर धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा । इस दौरान करीब ढाई से 3 लाख श्रद्धालु श्री जटाशंकर धाम पहुंचे। श्रावण मास में अमावस्या पर्व सोमवार को पड़ने का यह संयोग लगभग 57 वर्ष बाद पड़ा है। रविवार से ही श्रद्धालु बहुत बड़ी तादाद में विभिन्न मार्गो से पदयात्रा करते हुए श्री जटाशंकर धाम पहुंचे ।इस दौरान श्री जटाशंकर धाम में चारों ओर श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे थे ।

लोक न्यास श्री जटाशंकर धाम अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने बताया कि यह एकमात्र ऐसा मंदिर है जो अमावस्या पर्व को रात को भी खुला रहता है । अमावस्या पर्व पर यहां स्नान दर्शन को विशेष पुण्य फलदाई माना गया है। इस हरियाली तीज अमावस्या को रिकॉर्ड भीड़ हुई । यहां 12 बजते ही श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे और कुंडों में स्नान कर भगवान श्री जटाशंकर जी की पूजा अर्चना की । वही रात भर शिव धाम में ठहरे श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन और भक्ति नृत्य भी किया।

इसके अलावा विभिन्न समाजों और संगठनों द्वारा बड़े पैमाने पर भंडारों का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद पाया। न्यास अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने बताया कि ज्यादा भीड़ के चलते न्यास को लोगों से स्नान,दर्शन के बाद अपने घरों की ओर रवाना होने की अपील करनी पड़ी। वहीं भारी भीड़ होने के चलते लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम भी लग गया।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने भी शिव धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की और पुलिस अधिकारियों से बात कर धाम में अगले पर्वों से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की बात कही। इस दौरान एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओपी, बिजावर, शाहगड़ ,ईसानगर, किशनगढ़ थाना प्रभारी और पुलिस बल सहित न्यास पदाधिकारी मौजूद रहे।


Bundelikhabar

Related posts

पंचायत चुनाव :89 लोग आजमाएंगे जिला पंचायत में अपनी किस्मत

Bundeli Khabar

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट | बुंदेलखंड की मिट्टी से गूंथी ‘झुमरी की लुगाई’ – टीवी स्क्रीन पर जल्द दस्तक

Bundeli Khabar

सीनियर सिटीजन क्लब का परिवार मिलन समारोह

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!