22.9 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1627096359252
मध्यप्रदेश

प्रभारी मंत्री ने ली क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक

Bundelikhabar

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्वास्थ्य क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक संपन्न

जबलपुर / ब्यूरो

जिले के प्रभारी तथा लोक निर्माण,कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री गोपाल भार्गव की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय स्वास्थ्य क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील इंदु तिवारी, श्री मती नंदनी मरावी, लखन घनघोरिया, विनय सक्सेना व संजय यादव थे। इसके साथ ही डॉ जितेंद्र जामदार,श्रीमती मनोरमा पटेल, शशिकांत सोनी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे। वही कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रिजु बाफना,अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित, राजेश बाथम व नगर निगम कमिश्नर संदीप जीआर, सीएमएचओ डॉ. रत्नेश कुररिया मेडीकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. राजेश तिवारी, नोडल अधिकारी कोविड डॉ. संजय भारती मौजूद रहे।
बैठक में कोरोना कि रोकथाम व बचाव के लिए किये प्रयासों के साथ संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्थाओं के बारे बताया गया। इस दौरान जनजागरूकता, टीकाकरण,शतप्रतिशत वैक्सीनटेड ग्राम पंचायतें, तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए चिकित्सक, पैरामेडीकल स्टॉफ व नर्सेस की ट्रेनिंग,ऑक्सीजन बेड्स,आई सी यू, पीआई सीयू, एचडीयू, चिकित्सकीय उपकरण, ऑक्सीजन की उपलब्धता, पोस्ट कोविड केअर सेंटर, कोरोना कंट्रोल रूम,कोरोना से मृत शासकीय सेवको के परिजन को अनुकंपा नियुक्ति, मुख्यमंत्री बाल कोविड योजना के क्रियान्वयन पर सार्थक चर्चा हुई। बैठक में सीएमएचओ ने कहा कि जिले में डेल्टा वेरिएंट के कोई प्रकरण नही आया है। समिति ने कहा कि कोविड से बचाव के सभी आवश्यक उपाय प्राथमिकता से करें।


Bundelikhabar

Related posts

अनुभूति कैम्प के जरिए छात्राओं ने ली पर्यावरण की जानकारी

Bundeli Khabar

कलेक्टर की पहल पर पाटन के 50 गांव के खेतों में पहुंचा नहर का पानी

Bundeli Khabar

जबलपुर: पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!