27.5 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1627097001307
मध्यप्रदेश

दमोह कलेक्टर ने जिलेवासियों से की यह अपील

Bundelikhabar

जिनके परिवार में बेटियां हैं और वह पात्रता रखते हैं, अपनी बेटी का सुकन्या समृधि योजना के तहत खाता अवश्य खुलवाये

बेटियां जब 21 साल की हो जाएगी, इसका सही लाभ मिल पायेगा

जिलेवासियों से की अपील

दमोह / भारती शर्मा

शासन की मंशा अनुसार जिनके परिवार में बेटियां हैं और वह पात्रता रखते हैं, अपना बैंक या पोस्ट ऑफिस में सुकन्या योजना अंतर्गत खाता खोल सकते हैं, यह अपनी बेटियों के लिए उपयोगकारी कार्यक्रम होगा। यह खाता बेटी के जन्म से 10 बर्ष की आयु तक ही खोल जा सकेगा।

मेरी भी 8 साल की बेटी है, जिसका आज सुकन्या समृद्धि योजना अंतर्गत खाता खुलवा रहे हैं। जिले वासियों से आग्रह किया अपनी बेटियों का खाता अवश्य खुलवाएं, योजना अंतर्गत न्यूनतम 250 रुपए से लेकर डेड़ लाख रुपये तक हर वर्ष जमा करने होते हैं, इसमें पेनाल्टी का भी प्रावधान है, लगातार यह राशि जमा करें, यह एक अच्छी उपयोगकारी योजना है, जिसका सभी लोग सदुपयोग करें। बेटियां जब 21 साल की हो जाएगी, इसका सही लाभ सभी लोगों को मिल पायेगा।

ज्ञात हो कि गत दिवस सुकन्या समृद्धि योजना अंतर्गत बैठक आयोजित हुए थी जिसमें दमोह जिले के पात्र परिवारों को कैसे सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ दिया जा सकता है, पर चर्चा हुई थी ऒर 60 हजार खाते खोले जाने का लक्ष्य जिले में निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें-प्रभारी मंत्री ने ली क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक

बेटी कुमारी वर्षिनी का खुलवाया खाता

सुकन्या समृद्धि योजना अंतर्गत अपनी 8 साल की बेटी कुमारी वर्षिनी का खाता खुलवाया। इस अवसर पर सभी जिले वासियों से आग्रह किया है कि वे भी अपनी बेटियों का सुकन्या समृद्धि योजना अंतर्गत खाता खुलवाए और लाभ प्राप्त करें।

FB IMG 1627096975876

Bundelikhabar

Related posts

दुर्गा पंडाल में रखे रजिस्टर पर अपनी हाजरी दर्ज करेगा पुलिस बल

Bundeli Khabar

ओबीसी महासभा के प्रदर्शनकारियों पर चली पुलिस की लाठी

Bundeli Khabar

कांग्रेस ने भाजपा सरकार की किसान व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ निकाला विशाल जन आक्रोश मार्च

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!