31.7 C
Madhya Pradesh
October 11, 2026
Bundeli Khabar
images 17
देश

म.प्र. और उ.प्र. के बीच आसान होगा आवागमन

Bundelikhabar

87 कि.मी. राष्ट्रीय राजमार्ग के अपग्रेडेशन के लिए 343 करोड रुपए की स्वीकृति

भोपाल/ब्यूरो

भारत सरकार सड़क एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश में गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 346 के 87 किलोमीटर क्षेत्र अपग्रेडेशन के लिए 343 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग के जाखर खेड़ा, बैरसिया, ढोल खेड़ी तक अपग्रेडेशन का कार्य किया जाएगा। साथ ही अहमदपुर, बरखेड़ा हसन तथा बैरसिया शहर के आस-पास 13 किलोमीटर क्षेत्र में तीन बाईपास रोड बनाए जाना प्रस्तावित है ।

प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री नीरज मंडलोई ने बताया कि भारत सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के साथ आज हुई बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग 346 में 87 किलोमीटर क्षेत्र को अपग्रेडेशन के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अपग्रेडेशन से मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्य के बीच आवागमन आसान हो सकेगा। यह हाई-वे ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर एनएच- 27 को दिनारा तथा भोपाल-नागपुर कॉरिडोर एनएच- 86 को झाखरखेड़ा को जोड़ने में सहायक होगा। इसके परिणाम स्वरूप भोपाल, ग्वालियर और झांसी के शहरों के बीच में आवागमन आसान हो सकेगा।


Bundelikhabar

Related posts

महाभारत के भीम ने की पेंशन की माँग

Bundeli Khabar

अडानी विल्मर ने विश्व पोहा दिवस पर फॉर्च्यून पोहा के लॉन्च किये दो वेरिएंट

Bundeli Khabar

जगद्गुरु शंकराचार्य श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी का देवलोक गमन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!