19.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
images 3 1
मध्यप्रदेश

पंचायत चुनाव को लेकर स्टेण्डिंग कमेटी की बैठक

Bundelikhabar

पंचायत चुनाव को लेकर स्टेण्डिंग कमेटी की बैठक संपन्न
राजनैतिक दलों को दी गई चुनावी कार्यक्रम की जानकारी

जबलपुर/ब्यूरो

त्रिस्तरीय पंचायतों में आम निर्वाचन के कार्यक्रम एवं चुनावी प्रक्रिया के बारे में आज बुधवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की गठित स्टेण्डिंग कमेटी की बैठक में विस्तार से जानकारी दी गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत चुनाव के घोषित कार्यक्रम की जानकारी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को दी गई। बैठक में बताया गया कि जबलपुर जिले में पंचायत चुनाव दो चरणों में कराये जायेंगे। पहले चरण में 6 जनवरी को जिले की सिहोरा, कुंडम, पनागर और जबलपुर (बरगी) जनपद पंचायत क्षेत्र में तथा दूसरे चरण में 28 जनवरी को मझौली, पाटन एवं शहपुरा जनपद पंचायत क्षेत्र में पंच, सरपंच, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान होगा।

राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को बताया गया कि दोनों चरणों में चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को नाम निर्देशन पत्र 20 दिसम्बर से प्रस्तुत करने होंगे तथा 23 दिसम्बर नाम वापसी की अंतिम तारीख होगी। इस अवसर पर मतदान, मतगणना, सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

बैठक में स्टेंडिंग कमेटी के सदस्यों के आचार संहिता, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों, चुनावी प्रचार अभियान एवं चुनावी सभा, कोरोना प्रोटोकाल आदि से जुड़ी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की शंकाओं का समाधान उपजिला निर्वाचन अधिकारी संयुक्त कलेक्टर नम: शिवाय अरजरिया ने किया। इस अवसर पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए जारी महत्वपूर्ण निर्देशों से भी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया।

बैठक में स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के सुझाव पर एक व्हाट्सअप ग्रुप भी बनाया गया जिसमें निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देश प्रेषित किये गये। बैठक में अपर कलेक्टर राजेश बाथम, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास मनीष शर्मा भी मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

कोविड वॉरियर के सम्मान में अंकुर अभियान के तहत मुक्तिधाम में हुआ बृहद पौधारोपण

Bundeli Khabar

निर्देश: सहारा इंडिया 3 दिन में जमा राशि वापिस करे

Bundeli Khabar

मा.शि. म. भोपाल ने जारी किया पूरक परीक्षा का टाइम टेबल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!