20.6 C
Madhya Pradesh
September 26, 2026
Bundeli Khabar
images 10 7
मध्यप्रदेश

पाटन: डायल 100 की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Bundelikhabar

यह भी पढ़ें-म.प्र. ओलंपिक एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न, बी.डी. शर्मा सहित कई दिग्गज रहे मौजूद

पाटन/ संववाददाता
पाटन डायल 100 की कार्य कुशलता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया, प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटन थाना अंतर्गत ग्राम इमलिया में एलपीजी गैस टंकी में आग लगने की सूचना एफआरवी वाहन को प्राप्त हुई, बिना देर लगाए डायल 100 पायलेट मनीष कुमार एवं आरक्षण अमित घटनास्थल पर पहुंच गए और फायर बिग्रेड के आने तक आग पर काबू पाने में सफल रहे।

IMG 20210718 WA00282

अमूमन देखा जाता है कि गैस टंकी में आग लगने के नाम से लोग कोशों दूर हो जाते हैं लेकिन ऐसे में भी अपनी जान को जोखिम में डाल कर एक बड़ी दुर्घटना को होने से बचाया, हालांकि उक्त घटना में जानमाल का कोई नुकसान नही हुआ क्योंकि कोई बड़ा नुकसान होने के पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम इमलिया निवासी काशीराम वर्मन के घर चाय बनाने के दौरान सिलेंडर लीकेज की बजह से गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली थी, जिससे एक बड़ी दुर्घटना का भी अंदेशा था किंतु पाटन पुलिस और डायल 100 की तत्परता से हादसा टाला जा सका और जानमाल का कोई नुकसान सामने नही आया।

IMG 20210718 WA0024

Bundelikhabar

Related posts

मशाल के साथ दौड़े विधायक अजय विश्नोई, खेल उत्साह से गूंजा समापन समारोह

Bundeli Khabar

प्राचीन शैल चित्र देखने के लिए श्री जटाशंकर धाम में कलेक्टर चढ़े पहाड़ पर

Bundeli Khabar

भारतीय जनता पार्टी मीडिया मीडिया विभाग के द्वारा पत्रकारों एवं उनके परिवारों के लिये स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!