22.4 C
Madhya Pradesh
September 13, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0718 102129
मध्यप्रदेश

भ्रष्टाचार रिपोर्ट: रोजगार सहायक द्वारा लाखों का गवन

Bundelikhabar

.बिना कार्य कराए ही निकाल लिए लाखों रुपये
.शासन को लगाया लाखों का चूना
.एसडीएम बिजावर करेंगे जांच
बिजावर/ शमीम खान

बिजावर जनपद के अंतर्गत आने वाले पंचायत कर्मी इतने बेलगाम हो चुके हैं कि आये दिन उनके भ्रष्टाचार की पोल खुद पब्लिक ही खोलती रहती है कभी मेढ़ बंधान तालाब तो मशीनों से काम कराना तो कभी मनरेगा के नियमों का उलंघन करना आम हो गया है इसी क्रम में एक नया मामला सामने आया है नादगांय बट्टन से जहां कार्य कुछ हुआ नही लेकिन शासकीय रकम को निकाल लिया गया और जिसका आरोप है उक्त पंचायत के रोजगार सहायक पर।

Screenshot 2021 0718 102214

क्या है मामला:
प्राप्त जानकारी के अनुसार नादगांय बट्टन के रोजगार सहायक द्वारा अलग अलग मदों से लगभग 15 लाख रुपये निकले जिसका आज दिनांक तक कार्य पूर्ण नही कराया गया जिसमें नवीन तालाब योजना, कपिल धारा कूप आदि योजनाओं के मद का पैसा है। जब इतने से भी शांति नही हुई तो पुराने खुदे हुए कूपों को नए कूप बना कर भी पैसे निकाल लिए गए, हद तो तब हो गई जब रोजगार सहायक द्वारा गरीब मजदूरों की मजदूरी के पैसे भी डकार लिए गए, बिजावर बहारगंज निवासी हरबाई यादव एवं इंद्रपाल यादव ने बताया कि नवीन तालाब निर्माण में हम लोगों ने मजदूरी कार्य किया था किंतु आज दिनांक तक हम लोगों की मजदूरी का भुगतान नही किया गया जिस संबंध की शिकायत हम लोगों द्वारा जनपद पंचायत बिजावर में भी की गई लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई।

Screenshot 2021 0718 102147

हालांकि उक्त मामले को अनुविभागीय अधिकारी बिजावर राहुल सिलाड़िया के संज्ञान में भी डाला गया है हालांकि एसडीएम बिजावर द्वारा उक्त मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन भी दिया गया।


Bundelikhabar

Related posts

बरगी विधानसभा में कॉलेज और उच्च शिक्षा को लेकर ज्ञापन

Bundeli Khabar

गौ-संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष पहुंचे पाटन

Bundeli Khabar

दमोह जिला अस्पताल में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रह्लाद पटैल ने चाईल्ड यूनिट का किया शुभारंभ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!