22.4 C
Madhya Pradesh
September 13, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1626581423157
मध्यप्रदेश

बैंकर्स हितग्राही को समय पर ऋण दे और अंडर फायनेंस न करे-कलेक्टर छतरपुर

Bundelikhabar

पीएम स्वनिधि योजना में स्वीकृत प्रकरणों में ऋण दे, लिये जाने वाले दस्तावेज की जानकारी एक ही बार में बताएं

त्वरित वितरण व्यवस्था के लिये सिंगल विन्डों सिस्टम विकसित करे

छतरपुर/ब्यूरो

कलेक्टर शीलेन्द्र ने शनिवार को कलेक्ट्रेेट सभाकक्ष छतरपुर में डीएलसीसी समीक्षा बैठक में कहा कि बैकर्स हितग्राही को समय पर ऋण दे और किसी भी स्थिति में अंडर फायनेंस न करे। इसी तरह पीएम स्वनिधि योजना में स्वीकृत प्रकरणों में तुरंत ऋण राशि दे और हितग्राहियों से लिये जाने वाले दस्तावेज की जानकारी एक ही बार में पूर्ण रूप से बताएं, जिससे हितग्राहियों को बार-बार परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर एवं गरीब वर्गो की सेवा के लिये बैकर्स भी कम से कम समय में जल्दी से जल्दी स्वीकृत प्रकरणों में तुरंत ऋण राशि प्रदाय करे।

बैंकर्स और हितग्राही मूलक योजना से जुड़े विभागीय अधिकारी योजना का लाभ हितग्राहियों को त्वरित रूप से दिलाने के लिये प्रकरण की स्वीकृति के साथ-साथ ऋण वितरण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिये सिंगल विन्डों सिस्टम विकसित करे। बैठक में सीईओ जिला पंचायत, एसबीआई बैक रीजनल मैनेजर, लीड बैक प्रबंधक सहित हितग्राही मूलक योजना से जुड़े विभागीय अधिकारी तथा संबंधित बैकों के अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें-कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

बैक ऑफ इंडिया में शासकीय योजना के फंड जमा नही करे और खाते भी बंद करे।

बिना जानकारी के आए प्रतिनिधि को बैठक से किया बाहर
कलेक्टर ने डीएलसीसी की समीक्षा बैठक पाया कि बैक ऑफ इंडिया छतरपुर द्वारा प्रशासन को न तो सहयोग किया जा रहा है और न ही दिये गये एजेडा के अनुसार निर्धारित प्रपत्र में समीक्षा हेतु जानकारी भेजे गई न ही बैक प्रमुख बैठक में उपस्थित हुये। यही नही छतरपुर बैक ऑफ इंडिया के शाखा प्रमुख द्वारा भेजे गये प्रतिनिधि के साथ एजेडावार जानकारी भी भेजी गई। कलेक्टर ने ब्रांच मैनेजर के आचरण को कदाचार एवं सिविल सेवा नियम के विपरीत मानते हुये गंभीरता से लिया उन्होंने जिला अधिकारियों को निर्देश दिये कि बैक ऑफ इंडिया की शाखाओं में शासकीय योजना की जमा कराई गई राशि तुरंत निकाली जाये और खाते भी बंद करे।

कलेक्टर ने निर्देश दिये कि बैकर्स बड़े डिफाल्टर्स से बकाया राशि की वसूली के लिये लिस्ट बनाकर कार्यवाही करे। विभागीय अधिकारियों से कहा गया कि हितग्राहियों के जिस बैक खाते हो उसी बैक में ऋण स्वीकृति के प्रकरण भेजे। पीएम स्वनिधि योजना में जुलाई माह के अंत तक भेजे गये प्रकरणों में से 75 प्रतिशत में ऋण राशि वितरित करे।
बैकों से कहा गया कि संकल्प से सिद्धी से जुड़ी हितग्राही मूलक योजना में पीएम स्वनिधि योजना में जिन हितग्राहियों को ऋण दिया गया है। उन्हें दूसरी योजना से जोड़े और जो हितग्राही ऋण की किस्त चुका रहे है। उन्हें ऋण स्वीकृत करे। इसके लिये नगरपालिका छतरपुर द्वारा आयोजित शिविर में बैक भी प्रतिनिधि भेजे। इस बैठक में दुग्ध पालन कृषकों का जीवन स्तर सुधारने के लिये तत्परता से ऋण दे। आरसेटी प्रशिक्षण प्रदायदाता बैक से कहा गया कि फैन्सी ड्रेस डिजाईनर का प्रशिक्षण दे। बैकों से कहा गया कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का सतुष्टीपूर्वक समाधान करे।

FB IMG 1626581419725

Bundelikhabar

Related posts

नगरीय क्षेत्र में शासकीय भूमि के धारकों को दिया जायेगा 30 वर्ष का पट्टा

Bundeli Khabar

मंडियों में कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती हो पालन , मास्क और सोशल डिस्टेनसिंग जरूरी – कलेक्टर जबलपुर

Bundeli Khabar

बिना सूचना के अनुपस्थित एई छतरपुर को नोटिस

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!