28.8 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0713 230736
मध्यप्रदेश

नगर परिषद बिजावर द्वारा निविदा पर कराए जा रहे सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर लोगों ने जताई आपत्ति

Bundelikhabar


.सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर लोग हैं नाराज
.नगर परिषद के निविदा आधार में भी भाई-भतीजावाद हुआ सक्रिय
.सड़क निर्माण मात्र औपचारिकता
बिजावर/सुरेश रजक

नगर परिषद द्वारा निविदा के आधार पर सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसकी गुणवत्ता के ऊपर लोग खासे नजर आ रहे हैं जिसका उदाहरण है कि कल लोगों द्वारा ज्ञापन-पत्र के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी के पास अपनी आपत्ति दर्ज कराई है, लोगो का कहना है कि नगर परिषद बिजावर में भाई-भतीजावाद अपने चरम पर है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नगर परिषद द्वारा निविदा आधार पर भी जो कार्य कराया जा रहा है उसका ठेका मुन्नीलाल प्रजापति के पास है जो नगर परिषद के उपयंत्री पुरुषोत्तम प्रजापति के रिश्तेदार होते हैं जिससे एक कहावत सिद्ध होती है कि भैया हुए थानेदार तो अब डर काहे का, ऐसा ही कार्य इस सड़क निर्माण का चल रहा है जिसमे सड़क के ऊपर ही 82 लाख की सड़क बनाई जा रही है मतलब कहने का तात्पर्य यह है कि पिछली सड़क का केवल बेस उखाड़ कर उसके ऊपर दूसरी सड़क निर्माण की जा रही है जिससे सड़क का लेवल काफी ऊपर हो गया और दोनों ओर बने मकान काफी नीचे हो गए, और भविष्य में मकानों में पानी भरने की पूर्ण आशंका है किंतु जब उपयंत्री ठेकेदार के रिश्तेदार हों तो रोकने टोकने वाला कौन है जिस कारण आज स्थानिय लोगों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी बिजावर को आवेदन के माध्यम से अपनी आपत्ति बताई गई, और सड़क निर्माण में हो रही अनियमितताओं से भी अवगत कराया गया चूंकि वर्तमान में अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो जाने के कारण अनुविभागीय अधिकारी बतौर प्रशासक नगर परिषद के कार्यों का अवलोकन कर रहे हैं अब ऐसे में देखने बाली बात यह है कि उक्त संदर्भ में प्रशासक अपनी क्या भूमिका निभाते हैं।

IMG 20210713 WA0013

Bundelikhabar

Related posts

अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच का ऑनलाइन सम्मान समारोह सम्पन्न

Bundeli Khabar

अब विद्यालयों में अभिभावकों के लिए लगेंगे वैक्सीन केम्प- कलेक्टर

Bundeli Khabar

मूंग एवं उड़द की खरीदी के लिए जिले में दस केंद्र स्थापित

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!