28.5 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
InShot 20230203 230618688
मध्यप्रदेश

जटाशंकर धाम में शिव विवाह पर होगा दस दिवसीय जटाशंकर महोत्सव का आयोजन

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

बिजावर/संवाददाता
जिला छतरपुर एवं बुंदेलखंड के केदारनाथ माने जाने वाले तीर्थ श्री जटाशंकर धाम में भगवान भोलेनाथ के विवाह के उपलक्ष्य में जटाशंकर महोत्सव का आयोजन होने वाला है जहां दस दिनों तक लोग भक्ति गंगा में डुबकी लगायेंगे।

ज्ञात हो कि विंध्याचल पर्वत पर विराजे भगवान आशुतोष का विवाह का आयोजन प्रतिबर्ष किया जाता है यहां समूचे देश से लोग भगवान गंगाधर के विवाह में सम्मिलित होने आते हैं किंतु इस बर्ष इस आयोजन खास बनाया जा रहा है जिससे समूचे देश से आये भक्तगण भगवान शिवशम्भू के विवाह का आनंद ले सकें।

जटाशंकर ट्रस्ट के अध्यक्ष अरबिंद अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बर्ष भगवान नीलकंठ के विवाह का आयोजन जटाशंकर महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा जो दस दिनों तक चलेगा जिसमे विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा साथ दस दिनों तक लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, एवं आयोजन को सफल बनाने सारी रूपरेखा तैयार की जा चुकी है तथा यह आयोजन प्रतिबर्ष जटाशंकर महोत्सव के नाम से ही मनाया जाएगा।

IMG 20230203 WA00052


Bundelikhabar

Related posts

सागर: पूनम के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे कॉंग्रेस नेता

Bundeli Khabar

औपचारिकता के तहत बांटा जा रहा है राशन

Bundeli Khabar

दमोह: कोविड प्रोटोकॉल के तहत जिले भर में चालानी कार्यकाही

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!