28 C
Madhya Pradesh
September 9, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0716 133815
मध्यप्रदेश

पाटन के मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों द्वारा किया गया चक्काजाम

Bundelikhabar

पाटन/संववाददाता
पाटन नगर के चौधरी मोहल्ला निवासी सुरेश चौधरी उम्र 50 बर्ष ने कल शाम फांसी लगा कर अपनी जान दे दी, जिस संबंध में नगर के चौधरी मोहल्ला निवासियों ने जबलपुर दमोह मुख्य मार्ग पर करीब 2 घंटे चक्का जाम किया, मौके पर समस्त प्रशासनिक अमला एसडीओपी पाटन देवी सिंह, नायब तहसीलदार सुरभि जैन, थाना प्रभारी आसिफ इकबाल सहित दल बल उपस्थित रहा, प्राप्त जानकारी के अनुसार पैसों के लेनदेन के कारण मृतक व्यक्ति को दबंगों के द्वारा परेशान किया जा रहा था जिसके चलते मृतक ने कल देर शाम फांसी लगा कर जान दे दी।

यह भी देखें- जिला दण्डाधिकारी ने किया कोरोना कर्फ्यू में दी गई छूटों एवं प्रतिबंधों को लेकर संशोधित आदेश जारी

दोषियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के अंतर्गत उचित कार्यवाही किये जाने के संबंध में चक्काजाम किया गया,मृतक परिवार जनों के अनुसार चक्काजाम का मुख्य उद्देश्य अपनी बात शासन तक पहुंचाना था ताकि दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा सके एवं प्रताड़ित करने वाले लोग उक्त प्रकरण से बच कर न निकल सकें, बाद में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा यथा उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दे कर जाम खत्म कराया गया। हालांकि पुलिस द्वारा मामला कल शाम से ही विवेचना में ले कर जांच की रही थी, आज अधिकारियों की समझाइश के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। साथ ही चक्काजाम करने वालों की शासन से माँग की गई कि मृतक के परिवारजनों को 20 लाख रुपये मुआबजा दिलाया जाए। अब आगे देखने वाली बात यह है कि उक्त प्रकरण में प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।


Bundelikhabar

Related posts

पुलिस अधीक्षक की अपील आम नागरिकों से

Bundeli Khabar

दो लाख के बदले दस लाख पेड़ लगाए जाएंगे- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Bundeli Khabar

मेडिकल स्टोर बंद कराने के बाद भी संचालक कर रहे है वेक्सीन के लिए जागरूक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!