22.9 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
images 1 10
मध्यप्रदेश

टीकमगढ़: एक भी नही कोरोना संक्रमित मरीज

Bundelikhabar

टीकमगढ़ / ब्यूरो

संक्रमण से बचाव के संबंध में दिये गये दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करेंः कलेक्टर

टीकमगढ़ जिला कारोना संक्रमित एक्टिव मरिजों से मुक्त है। जिले में एक भी एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीज नहीं है। कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी ने जिलेवासियों से अपील की है कि जिला कोरोना एक्टीव मरीजों से मुक्त हो गया है, परन्तु कोरोना अभी गया नहीं है। कोरोना की तीसरी लहर की सम्भावनाओं को देखते हुए जिले के सभी नागरिक कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के संबंध में दिये गये दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

यह भी पढ़ें-सागर: वीरेंद्र सहवाग ने की सागर की तारीफ

जिले से भेजे गये सेम्पल में से आज 726 लोगों की रिपोर्ट और निगेटिव प्राप्त हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार अभी तक जिले से 139417 लोगांे के सेम्पल जांच हेतु भेजे गये थे, इसमें से अभी तक 131339 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है, वहीं 519 लोगांे की रिपोर्ट अभी प्राप्त होना शेष है।

ज्ञातव्य है कि जिले में कोरोना वायरस प्रभावित पाये गये 6847 लोगों में से 6733 लोगों को उपचार के बाद कोरोना वायरस मुक्त हो जाने पर घर भेज दिया गया है। जबकि वर्तमान में जिले में एक भी एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीज नहीं है। जिले में 114 लोगो की मृत्यु हुई है।


Bundelikhabar

Related posts

फ़र्जी दस्तावेज तैयार कर सेना में नौकरी पाने वाले गिरोह का भांडाफोड़

Bundeli Khabar

मौतों का आकड़ा छिपाने पर कांग्रेस ने सिविल लाइन थाने में सौंपा ज्ञापन

Bundeli Khabar

समय पर जानकारी मुहैया न कराने पर निशुल्क देनी होगी प्राइवेट विद्यालयों को शिक्षा – कलेक्टर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!