24.7 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

आरटीओ मौन: मोटी कमाई के चक्कर में यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रहे बस संचालक

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

बिजावर/सुरेश रजक

छतरपुर जिले में इन दिनों संपूर्ण यातायात व्यवस्था चौपट है बस संचालकों के हौसले इस समय इतने बुलंद है कि ना उन्हें शासन प्रशासन का खौफ है ना ही यात्रियों की जान से सरोकार बस संचालक मोटी कमाई के चक्कर में बस को अंदर तो ओवरलोड करवाते ही हैं साथ ही ऊपर भी बैठा लेते हैं जिससे यात्रियों के लिए जान का खतरा बना रहता है कुछ दिनों पूर्व एक बस चालक द्वारा लापरवाही के कारण बस से सामान उतारते समय क्लीनर के साथ घटना घटित हुई थी जिससे क्लीनर के पैर में फैक्चर हो गया था तथा पूर्व में भी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता अगर समय रहते शासन-प्रशासन द्वारा बस संचालकों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो कभी भी कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। बस संचालकों के लिए शासन की ओर से निर्देश है कि बसों में सीटों के एवरेज के साथ ही यात्रियों को बैठाया जाए परंतु बस संचालक नियमों को दरकिनार कर अपना राग अलापने में माहिर है और शासन के नियमों के विरुद्ध बसों का संचालन कर रहे है।


Bundelikhabar

Related posts

औपचारिकता के तहत बांटा जा रहा है राशन

Bundeli Khabar

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए विभिन्न मंडलों के वार्डो तक पहुंचे श्री कृष्ण नितीश भरद्वाज

Bundeli Khabar

वन प्रशासन का खौफ खत्म, रोज चलती है यहां पेड़ों पर कुल्हाड़ी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!