25.1 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1644600457944
मध्यप्रदेश

एक पहल: कर्मचारी बनाएंगे घर पर कचरे से खाद

Bundelikhabar

नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अपने घरों से की कचरे से खाद बनाने की शुरुआत
निगमायुक्त ने शहरवासियों से भी की होम कंपोस्टिंग अपनाने की अपील
जबलपुर/ब्यूरो

शहर को साफ-सुथरा बनाने नगर निगम जबलपुर ने नई पहल करते हुए होम कंपोस्टिंग को बढ़ावा देने का विशेष अभियान प्रारंभ किया है। निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के आह्वान पर इस अभियान के पहले चरण में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित सभी 16 संभागों के मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों ने अपने-अपने घरों से ही होम कम्पोस्टिंग की शुरुआत की है । निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने घर से निकलने वाले गीले कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इस खाद का उपयोग बगीचों एवं गमलों में किया जा सकेगा।

निगमायुक्त ने शहर के सभी नागरिकों से भी घरों से निकलने वाले कचरे का पृथकीकरण कर होम कंपोस्ट को अपनाते हुए पर्यावरण की सुरक्षा एवं शहर को साफ रखने में सहभागिता प्रदान करने की अपील की है । होम कंपोस्ट के माध्यम से घर से निकलने वाले गीले कचरे से खाद बनाकर उसका सही उपयोग किया जा सकता है।


Bundelikhabar

Related posts

प्रभारी मंत्री ने किया टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ

Bundeli Khabar

शिक्षक ही बिगाड़ रहे शिक्षा का स्तर, नौनिहालो का भविष्य अंधकार मय 

Bundeli Khabar

थाना भगवां के ग्राम पठिया-भोजपुरा में विगत 10 वर्षों से चल रहे खूनी संघर्ष पर पुलिस ने लगाया पूर्ण विराम

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!