29.3 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1625686802346
मध्यप्रदेश

सौ बिस्तर वाला अस्पताल होगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन- मुख्य मंत्री

Bundelikhabar

पाटन सामुदायिक अस्पताल बनेगा 100 बिस्तर का अस्पताल, पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मॉडल को प्रदेश स्तर पर अपनाएंगे – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में ओटी का शुभारंभ किया

पाटन/संववाददाता
शत प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन वाली पंचायतें हुई सम्मानित
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पाटन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवनिर्मित ओटी का शुभारंभ किया। उन्होंने पाटन अस्पताल की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाई गई सुविधाओं को प्रदेश स्तर पर अपनाया जाएगा। उन्होंने पाटन अस्पताल को जल्द 100 बिस्तर का अस्पताल बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 100 बिस्तर का अस्पताल बनाने के साथ नये अस्पताल में व्यवस्थाओं को और बेहतर और आधुनिक किया जाएगा। श्री चौहान ने पाटन के अस्पताल को आदर्श मानते हुए अस्पताल के व्यवस्थाओं की तारीफ की। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को आदर्श बनाने वाली टीम को भी बधाई दी। श्री चौहान ने कहा कि पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं महानगर के अस्पताल से कम नहीं है। उन्होंने अस्पताल परिसर में कोविड संक्रमित मरीजो से उनके परिजनों के मिलने के लिए बनाई गई व्यवस्था की सराहना की। मुख्यमंत्री ने विधायक पाटन श्री अजय विश्नोई के नेतृत्व में एंबुलेंस चलाने के लिए बनाई गई जन सहयोग की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। उन्होंने श्री विश्नोई द्वारा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की तारीफ की। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के पीडब्ल्यूडी मंत्री एवं जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव, श्रीमती रानू तिवारी, सुमित्रा बाल्मीकि, अजय मोहन और स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा और अपर कलेक्टर राजेश बाथम उपस्थित थे।

FB IMG 1625686811224

कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने में जन सहयोग जरूरी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश स्तर पर कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने पाटनवासियों से अनुरोध किया कि सभी मॉस्क पहने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करें। साथ ही कोविड टेस्ट करने में पर्याप्त सहयोग दें। उन्होंने कहा कि कोविड की संभावित तीसरी लहर की आशंका को हम जनसहयोग से काफी हद तक दूर कर सकते हैं। उन्होंने पाटनवासियों से अपील की कि कोरोना वायरस के बदलते स्वरूप को ध्यान में रखते हुए इससे बचाव के लिये पर्याप्त सावधानी रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पाटन क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव मदद की जाएगी।

FB IMG 1625686818419

अतिक्रमण हटाने में सहयोग के लिए जताया आभार
विधायक अजय विश्नोई ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि पाटन मुख्यालय के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण से मुक्त करने में पाटन के व्यापारी वर्ग और जनता का सकारात्मक सहयोग मिला है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने संबोधन में पाटन में अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारी वर्ग एव जनता से मिले सहयोग के लिए आभार जताया।
शत प्रतिशत वैक्सीनेशन वाली पंचायते सम्मानित
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पाटन क्षेत्र में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लक्ष्य को हासिल करने वाली पंचायतों को मंच से सम्मानित किया। उन्होंने सम्मान समारोह के दौरान संकट प्रबंधन समितियों के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कोविड वैक्सीनेशन के शत प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने और मंच से सम्मानित होने वाली पंचायतों में खजुरादौनी, कुजरौन और उजडोंग शामिल है।
मुख्यमंत्री चौहान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र का भी निरीक्षण किया। इसके पूर्व विधायक श्री अजय विश्नोई ने पाटन क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए किए जा रहे कार्यों का विस्तृत ब्यौरा दिया और पाटन क्षेत्र में कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने की जा रही तैयारियों की जानकारी दी।


Bundelikhabar

Related posts

महाकौशल विश्वविद्यालय में कैबिनेट मंत्री ने निरीक्षण कर किया पौधा रोपण

Bundeli Khabar

आरक्षक भर्ती परीक्षा में 800 मीटर दौड़ के दौरान एक युवक की मौत

Bundeli Khabar

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने मकरोनिया के महावीर वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में किया सघन जनसंपर्क।

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!