21.3 C
Madhya Pradesh
November 12, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0531 232759
मध्यप्रदेश

प्रदेश भाजपा की बड़ी क्षति पूर्व मंत्री का निधन

Bundelikhabar

भोपाल- भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा जी का आज कोरोना ने चलते निधन हो गया, चिरायु अस्पताल भोपाल में उन्होंने अंतिम सांस ली। जिससे भाजपा पार्टी में शोक की लहर छा गई। प्रदेश भाजपा से लेकर केंद्र तक सभी भाजपा की एक अभूतपूर्व क्षति बता रहे हैं गैर तलब है कि श्री शर्मा भाजपा सरकार में बर्ष 2008 में मंत्री मंडल में शामिल हुए थे।
श्री शर्मा सरस्वती शिशु मंदिर, सिंरोज में आचार्य तथा तहसील सिंरोज के संघ कार्यवाहक भी रहे। श्री शर्मा विश्व हिन्दू परिषद के जिला महामंत्री भी रहे तथा परिषद पर प्रतिबंध लगने के पश्चात हिन्दू चेतना मंच के जिला संयोजक रहे। वर्ष 1993 में सम्पन्न दसवीं विधान सभा के निर्वाचन में श्री लक्ष्मीकांत शर्मा पहली बार विधान सभा सदस्य निर्वाचित हुए। दसवीं विधानसभा के दौरान आपको आश्वासन, सार्वजनिक उपक्रम एवं पुस्तकालय समिति का सदस्य भी मनोनीत किया गया। एक मुखर, सक्रिय और जागरूक विधायक श्री शर्मा की भूमिका को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें वर्ष 1996 में मध्यप्रदेश विधानसभा के उत्कृष्ट विधायक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

वर्ष 1998 में सम्पन्न ग्यारहवीं विधानसभा के चुनाव में श्री लक्ष्मीकांत शर्मा दूसरी बार सिरोंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। ग्यारहवीं विधानसभा में श्री शर्मा ने न केवल सजग एवंर् कत्तव्यनिष्ठ जनप्रतिनिधि की भूमिका निभाई बल्कि अपने निर्वाचन क्षेत्र और प्रदेश की जनसमस्याओं के निराकरण की दिशा में भी पहल की।

श्री लक्ष्मीकांत शर्मा को वर्ष 2003 में सम्पन्न बारहवीं विधानसभा के चुनाव में तीसरी बार पुन: सिरोंज से विधायक चुना गया। श्री शर्मा को 28 जून 2004 को सुश्री उमा भारती मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शामिल कर जनसम्पर्क, खनिज साधन और जनशिकायत निवारण विभाग का उत्तरदायित्व सौंपा गया।

श्री शर्मा को 27 अगस्त 2004 को मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर के मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ दिलाई गई। आपको खनिज साधन, जनशिकायत निवारण, संस्कृति, धार्मिक न्यास, धर्मस्व, पुनर्वास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का दायित्व सौंपा गया। श्री शर्मा को 4 दिसम्बर, 2005 को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह के मंत्रिमण्डल में राज्यमंत्री के रूप में सम्मिलित किया गया। श्री लक्ष्मीकांत शर्मा को 25 अगस्त 2007 को केबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलायी गयी।

श्री लक्ष्मीकांत शर्मा 2008 में सम्पन्न विधानसभा निर्वाचन में पुन: निर्चाचित हुए। श्री शर्मा को 20 दिसंबर 2008 को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शामिल किया गया।
श्री शर्मा के निधन का समाचार सुनते ही मा.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की….

Screenshot 2021 0531 231557

Bundelikhabar

Related posts

बिजावर: कृषि विभाग की मनमानी किसानों पर भारी

Bundeli Khabar

बिजली की अघोषित कटौती से पब्लिक परेशान

Bundeli Khabar

15 अगस्त को वन अधिकारियों और वनकर्मियों को दिए जाने वाले पुरस्कार समारोह का वन विभाग ने किया बहिष्कार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!