27 C
Madhya Pradesh
July 27, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1625713542798
मध्यप्रदेश

जबलपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

Bundelikhabar

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने हम पूरी तरह से तैयार – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने सेठ गोविंददास जिला चिकित्सालय में किया 2.12 करोड़ रूपये की लगात से 20 बिस्तरीय आई.सी.यू. वार्ड के उन्नयन कार्य का शिलान्यास

जबलपुर/ब्यूरो

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बुधवार को सेठ गोविंददास जिला चिकित्सालय विक्टोरिया हॉस्पिटल पहुँचकर कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिये किये गये इंतजामों एवं तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने यहाँ बच्चों के बेहतर उपचार के लिये अत्याधुनिक चिकित्सकीय उपकरणों और संसाधनों से युक्त नवनिर्मित 20 बिस्तरीय हाई डेपेन्डेन्सी यूनिट का लोकार्पण किया। साथ ही करीब दो करोड़ 12 लाख रूपये की लागत से बनने वाले 20 बिस्तरीय आई.सी.यू. वार्ड के उन्नयन कार्य का शिलान्यास और पहले से बने 13 बिस्तरीय गहन चिकित्सा कक्ष का निरीक्षण भी किया।

FB IMG 1625713549042

इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री गोपाल भार्गव, विधायक अशोक रोहाणी और विधायक विनय सक्सेना, पूर्व मंत्री अंचल सोनकर एवं शरद जैन, आयुक्त नि:शक्तजन संदीप रजक, संभागायुक्त बी. चन्द्रशेखर, आई.जी. भगवत सिंह चौहान, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा, क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवायें डॉ. संजय मिश्रा और सी.एम.एच.ओ. डॉ. रत्नेश कुररिया मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिये पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा भगवान न करे बच्चे कभी संक्रमित हों, लेकिन अगर ऐसी परिस्थिति आती भी है तो यहाँ जिला चिकित्सालय में बच्चों के एडमीशन, उनके खेलने और उनकी माताओं के रहने की अच्छी व्यवस्था है। यहाँ बच्चों के वार्ड में इलाज के हिसाब से जरूरी उपकरणों का इंतजाम भी किया जा रहा है।

FB IMG 1625713560823

मुख्यमंत्री को कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने निरीक्षण के दौरान बताया कि बच्चों के 13 बिस्तरीय मौजूदा आई.सी.यू. वार्ड का उन्नयन कर 20 और बिस्तर बढ़ाये जा रहे है। जिससे यहाँ जिला चिकित्सालय में 33 आई.सी.यू. बेड हो जायेंगे। कलेक्टर ने बताया कि प्रत्येक बिस्तर में मल्टीपैरा मॉनीटर, वेंटीलेटर, बेड साइड एक्सरे मशीन आदि की व्यवस्था की जायेगी।
मुख्यमंत्री ने आज बच्चों के बेहतर इलाज के लिये बने 20 बिस्तरीय एच.डी.यू. वार्ड का लोकार्पण किया। इसमें बच्चों के उच्च उपचार हेतु मल्टीपैरा मॉनीटर, हाईफ्लो ऑक्सीजन मशीनें, सी-पेप, वाईपेप, हाईफ्लो नेजल कैन्युला, ऑक्सीजन कांसंट्रेटर एवं आई.सी.यू. बिस्तर स्थापित किये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कोविड काल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर की गई तैयारियों की छाया चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

FB IMG 1625713554478

Bundelikhabar

Related posts

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता के समधी ने कनाडा के डॉक्टर के हड़पे एक करोड़

Bundeli Khabar

181हेल्प लाइन प्रकरणों के निराकरण पर जोर

Bundeli Khabar

पर्यावरण के साथ खिलवाड़ नहीं सहेंगे एवं मरते दम तक लड़ते रहेंगे – बक्सवाहा बचाव आंदोलन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!