24.1 C
Madhya Pradesh
August 13, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1634266660693
मध्यप्रदेश

डेंगू से प्रशासन की लड़ाई जारी

Bundelikhabar

मलेरिया विभाग द्वारा डेंगू नियंत्रण हेतु निरंतर किये जा रहे प्रयास

दमोह/ब्यूरो

मलेरिया विभाग द्वारा दमोह शहरी क्षेत्र एंव विभिन्न ग्रामों में लगातार टीमों द्वारा लार्वा सर्वे का कार्य निरंतर किया जा रहा है। सर्वे के दौरान घरों में पाए कंटेनर से लार्वा की जांच कर लार्वा नष्टीकरण किया जा रहा है इसी क्रम में आज 04 टीमों द्वारा दमोह शहर के बजरिया वार्ड में 30 घरों के 95 कंटेनरों का निरीक्षण किया गया जिसमें 2 घरों के 2 कंटेनरों में लार्वा पाया गया खाली कराये एवं 2 कंटेनर में टीमोफास दवा का घोल डाला गया साथ ही 8 घरों के अन्दर पायराथ्रिम दवा का स्पेस स्प्रे किया गया। बजरिया वार्ड 7 में 30 घरों के 104 कंटेनरों का निरीक्षण किया गया जिसमें 01 घर के 01 कंटेनर में लार्वा पाया गया। कंटेनर में टीमोफास दवा का घोल डाला गया साथ ही 12 घरों के अन्दर पायराथ्रिम दवा का स्पेस स्प्रे किया गया।

मांगज वार्ड 1 में 102 घरों के 351 कंटेनरों का निरीक्षण किया गया जिसमें 23 घरों के 35 कंटेनरों में लार्वा पाया गया जिनमें से 8 कंटेनर खाली कराया गये एवं 27 कंटेनर में टीमोफास दवा एवं बी.टी.आई. पाऊडर का घोल डाला गया। साथ ही 102 घरों के अन्दर पायराथ्रिम दवा का स्पेस स्प्रे किया गया। साथ ही टीमों द्वारा डेंगू से बचाव संबंधित अपीलें बितरित की गईं एवं लोगों को मच्छर न पनपने देने तथा घरों में साफ-सफाई रखने की समझाईस दी गई। जन समान्य से अनुरोध है कि फ्रिज के पीछे फ्रीजर की ओरबरफ्लो ट्रे एवं ओवरफ्लो पॉट में भी लार्वा पनप सकता है। अतः सप्ताह में एक दिन चेक जरूर करें साथ ही कूलर के पानी को सप्ताह में एक दिन खाली कर सुखाकर फिर भरें तथा कूलर की जालियों को साल में एक वार अवष्यक बदलें। इन प्रयासों से मच्छरों की उत्पत्ति को रोका जा सकता है।



Bundelikhabar

Related posts

सैक्स रैकेट के संदेह पर पुलिस कार्यवाही

Bundeli Khabar

कोरोना अलर्ट: बच के रहना

Bundeli Khabar

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत होने के बाद भी पटवारी के रवैया में नहीं आया सुधार संबंधित अधिकारी मौन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!