28.3 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0421 094336
मध्यप्रदेश

लापरवाही: ऑक्सीजन वाल्व से छेड़छाड़ के कारण संकट में आई नवजातों की जान

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

ऑक्सीजन वाल्व से छेड़छाड़, संकट में आई नवजातों की जान , रानी दुर्गावती हॉस्पिटल के एसएनसीयू की घटना, अधिकारियों ने की समीक्षा, निगरानी के लिए लगेगे कैमरे

रानीदुर्गावती लेडी एल्गिन हॉस्पिटल के एसएनसीयू में ऑक्सीजन सप्लाई से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब 3 बजे एसएनसीयू में ऑक्सीजन सप्लाई का प्रेशर कम होने लगा। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने जाँच की तो यह बात सामने आई कि सप्लाई देने वाले सिलिंडर के सप्लाई वाल्व से छेड़छाड़ की गई है, जिसके चलते प्रेशर कम हो गया। चिकित्सकों ने फौरन टेक्नीशियन को इसकी सूचना दी और सप्लाई को दुरुस्त कराया। सप्लाई कम होने के चलते नवजात बच्चों की जान खतरे में पड़ सकती थी। उस वक्त करीब 30 नवजात एसएनसीयू में भर्ती थे। परिजनों और चिकित्सकों की तत्परता से बच्चों की जान बच गई।

घटना के बाद प्रबंधन फौरन हरकत में आया और मंगलवार की सुबह अस्पताल में मीटिंग रखी गई। अस्पताल अधीक्षक ने ऑक्सीजन स्टोर और सप्लाई का जायजा लिया और अधिकारियों को मॉनिटरिंग करने निर्देशित किया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरके खरे ने बताया कि घटना की जाँच में यह बात सामने आई है की किसी व्यक्ति द्वारा ऑक्सीजन वॉल्व से छेड़छाड़ की गई, जिसके चलते प्रेशर कम हुआ टेक्नीशियन को बुलाकर वाल्व ठीक करा दिया गया है। इसके बाद अब उस जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा ना हो।


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर: बरसात के मौसम में भी सफाई न होने की बजह से बीमारियों का बढ़ा खतरा

Bundeli Khabar

बकस्वाहा पहुँचे वन पुरुष

Bundeli Khabar

छतरपुर: कलेक्टर का औचक निरीक्षण

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!