20.1 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210705 WA0003
मध्यप्रदेश

बैठक में उठा रसोईया की वेतन बढ़ाने का मुद्दा

Bundelikhabar

प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह की जिला बैठक संपन
बिजावर/संववाददाता

क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवधाम श्री जटाशंकर मे प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। संघ की महिलाओं ने संगठन को और अधिक विस्तार देने संबंधी अपने सुझाव दिए। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सरिता ओमप्रकाश बघेल के निर्देशन में रविवार को हुई जिला स्तरीय बैठक में समूह की महिलाओं ने कहा कि वह शासन की गाइडलाइन अनुसार सांझा चूल्हा योजना संचालित कर रही हैं साथ ही समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करती हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान भी उन्होंने लोगों से घरों में रहने का आग्रह किया साथ ही वैक्सीन के लिए भी ग्रामीण जनों को प्रेरित कर रही हैं। इसी दौरान सदस्यों ने रसोइयों की वेतन बढ़ाए जाने संबंधी चर्चा की और शासन के समक्ष रसोइयों की वेतन बढ़ाने की मांग रखने की सहमति जताई। उन्होंने बताया कि सांझा चूल्हा योजना अंतर्गत रसोईया गर्मी के अलावा अन्य मौसम में भोजन तैयार करती हैं जिसके लिए उनका मानदेय बहुत कम है उनका वेतन बढ़ाए जाना जरूरी है इसके अलावा समूह की महिलाओं ने संघ को और अधिक मजबूत बनाने और संगठन में अन्य सदस्यों को जोड़े जाने, एमडीएम और सांझा चूल्हा की कालाबाजारी और ठेकेदारी प्रथा बंद किये जाने संबंधी चर्चाएं की। इस अवसर पर महासंघ अध्यक्ष राजेश -नरेंद्र सिंह परमार, जिला प्रभारी पूनम- हर प्रसाद यादव, सचिव कुसुम -कैलाश यादव, जिला सहसचिव श्रीमती नीलम/ गजेन्द्र सिंह परमार , जिला मीडिया प्रभारी श्रीमती शिखा-कपिल खरे जिला मंत्री श्रीमती रेखा सोनी, कोषाध्यक्ष श्रीमती रजनी विश्कर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती ऊषा राजा, कार्यालय मंत्री श्रीमती सियावाई रजक, जिला संगठन मंत्री श्रीमती कुसुम यादव, जिला सदस्यता प्रभारी श्रीमती जसोदा/ग्यादीन कुशवाहा,रसोइया संगठन मंत्री श्रीमती सोनम /मुकेश सेन,जिला महामंत्री श्रीमती चंदा/वीर सिंह , जिला प्रचार प्रसार मंत्री श्रीमती बिद्या देबी-दिनेश पटेल के अलावा समस्त विधानसभा प्रभारी और बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं मौजूद रही।


Bundelikhabar

Related posts

तान्या कॉन्वेंट ने मनाया अपना रजत जयंती समारोह

Bundeli Khabar

पोर्टल एप के जरिये घर बैठे पाएं ड्राइविंग लाइसेंस

Bundeli Khabar

शासन के आदेशों को सीएमओ साहब का ठेंगा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!