23.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

किशनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हुआ सड़क हादसा, 13 लोग हुए घायल 

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

IMG 20231108 WA0002

बिजावर। सुरेश रजक 

बिजावर । किशनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क हादसा हो गया किशनगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस स्टाफ को निर्देशित किया और घायलों को उपकार हेतु स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया सड़क हादसे में 13 लोग घायल हो गए, सभी घायलों को 108 और 100 डायल की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिजावर लाया गया जहां पर सभी घायलों का उपचार किया गया जानकारी के मुताबिक बरद्वाहा से कदवारा जा रहा तेज रफ्तार छोटा हांथी (मैजिक) वाहन क्रमांक यूपी 95 टी 7848 ग्राम मोतीगढ के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 13 लोग सवार थे डॉ. आशीष चौरसिया ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजावर में एसडीएम, बिजवार थाना प्रभारी, किशनगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी सहित पुलिस स्टाफ एवं बिजावर विधानसभा विधायक राजेश बबलू शुक्ला के भतीजे क्षितिज शुक्ला मौजूद रहे।

IMG 20231108 WA0001


Bundelikhabar

Related posts

लोकायुक्त कार्यवाही: जबलपुर नगर निगम…..

Bundeli Khabar

देर रात लिया बरगी बांध के गेट खोलने पर निर्णय

Bundeli Khabar

ब्लॉक कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!