28.5 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210703 WA0017
मध्यप्रदेश

बिजावर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत धड़ल्ले से हो रही अवैध कटाई

Bundelikhabar

बिजावर/संवाददाता
बिजावर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत नयाताल,भरगुवां और बिजावर बीट में सागौन माफ़ियायों द्वारा धड़ल्ले से अवैध कटाई की जा रही है सागौन माफ़ियायों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि सड़क के किनारे से ही पेड़ काट ले जाते हैं और वन विभाग को कोई खबर भी नही होती, लेकिन सोचने वाली बात यह है कि जहाँ आम लोगों ये चोरियाँ नजर आ जाती हैं वहीं वन मंडल को कुछ भी नजर नही आता है लोगों का कहना है कि वन विभाग की उदासीनता के कारण ही ये कृत्य संभव है वरना अगर प्रशासन सोच ले तो पेड़ तो क्या एक पत्ता भी नही टूट सकता है, लेकिन वन मंडल के पास पर्याप्त अमला होने के बाबजूद भी चोरियाँ रोक नही पा रहे हैं इससे बिभाग की निष्क्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है जहाँ एक ओर लोग वन भूमि पर कब्जा किये जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर सागौन के पेड़ों का सफाया किये जा रहे हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार नयाताल, भरगुवां और बिजावर बीट में अवैध कटाई चरम पर है इन तीनों बीट में सागौन के पेड़ों के डंठल देखे जा सकते हैं जो अवैध कटाई की कहानी अपनी जुबानी बयां कर रहे हैं।

IMG 20210703 WA0019

Bundelikhabar

Related posts

जबलपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

Bundeli Khabar

जटाशंकर धाम में शिव विवाह पर होगा दस दिवसीय जटाशंकर महोत्सव का आयोजन

Bundeli Khabar

जन जागरण के लिए मंत्री जी ने चलाई 60 किमी साइकिल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!