23.9 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1625283126248
मध्यप्रदेश

राजस्व एवं अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों का जल्द करें निराकरण- कलेक्टर

Bundelikhabar

राजस्व प्रकरणों का निराकरण शीघ्र करें: कलेक्टर शर्मा

जबलपुर/ सजल सिंघई

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में आज राजस्व अधिकारियों की बैठक कलेक्टर सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित, राजेश बाथम सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर शर्मा ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना में प्रगति के साथ शासकीय भूखंडों का चिन्हांकन, आरसीएमएस में दर्ज प्रकरणों, विवादित-अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन प्रकरण कम हो यह सुनिश्चित करें। प्राकृतिक प्रकोप या आपदा के प्रकरणों को तत्परता व संवेदनशीलता के साथ निराकरण करें। अतिक्रमण हटाएं, राजस्व वसूली करें और राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लायें। कोविड काल के दौरान लंबित प्रकरणों को शीघ्रता से निराकरण करें।
बैठक के दौरान नजूल स्थाई पट्टों के नवीनीकरण, भूमि आवंटन के लंबित प्रकरण, ग्रामीण क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास के लिए पट्टा देने के साथ शहरी क्षेत्र में भी नगर निगम कमिश्नर से बात कर पीएम आवास के लिए पट्टों की दिशा में कार्य करें। इस दौरान अवमानना प्रकरणों की स्थिति, राजस्व विभाग के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की प्रगति, सीएम व सीएस मॉनिट की समीक्षा के साथ कहा कि राजस्व वसूली के लिए कैम्प लगायें और सभी राजस्व अधिकारी अपने कोर्ट का निरीक्षण करें और जो केस आरसीएमएस में दर्ज नहीं हैं उन्हें आरसीएमएस में दर्ज करायें व प्रकरणों का निराकरण शीघ्रता से करें।

पात्र व्यक्तियों की अनुकंपा नियुक्ति शीघ्र करें- कलेक्टर शर्मा

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में आज अनुकंपा नियुक्ति की बैठक संपन्न हुई। डिप्टी कलेक्टर मेघा पवार, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मोहित भारती सहित उच्च शिक्षा एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि कोविड के दौरान जिन शासकीय सेवकों की मृत्यु हुई है उनके निकटतम परिजन को अनुकंपा नियुक्ति की कार्यवाही शीघ्र करें। इस दौरान उन्होंने कहा कि नियुक्ति आदेश के पूर्व उनका सत्यापन व डाक्यूमेंटशन पूरा कर लें और अनुमोदन कर आदेश तैयार करें क्योंकि यह सरकार की प्राथमिकता के विषय हैं अत: इसे उच्च प्राथमिकता में रखकर पात्र व्यक्तियों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने की कार्यवाही करें।

FB IMG 1625283117104

Bundelikhabar

Related posts

अवैध शराब पिलाने के मामले में जबलपुर क्लब हाऊस को नोटिस

Bundeli Khabar

टिकिट की माँग को लेकर लोग पहुंचे विधायक कार्यालय

Bundeli Khabar

बाल एवं बंधक मजदूरी कराने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!