27.4 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
images 8 6
मध्यप्रदेशUncategorized

कलेक्टर ने एक बार फिर अधिकारियों पर ठोका जुर्माना

Bundelikhabar

33 एल-1,एल-2 अधिकारियों पर 11 हजार 500 रूपये का जुर्माना किया अधिरोपित

दमोह / भारती शर्मा

सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर माह फरवरी 2021 में 115 अनिराकृत पाई गई शिकायतें जिनके निराकरण एल-1,एल-2 अधिकारियों द्वारा समय-सीमा में न किये जाने एवं वरिष्ठ कार्यालयों द्वारा जारी निर्देशों की अवहेलना किये जाने के फलस्वरूप 14 विभागों के 33 एल-1,एल-2 अधिकारियों पर 100 रूपये के मान से 11 हजार 500 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया है।

निर्देशित किया है कि अर्थदण्ड की राशि 7 दिवस में लोक सेवा प्रबंधन दमोह के कार्यालय (कक्ष क्रमांक 72,कलेक्ट्रेट) में जमा करते हुये रेडक्रास सोसाइटी की रसीद प्राप्त करें, साथ ही आदेशित किया है कि शिकायतों के अनिराकृत होने की पुनर्रावृत्ति न हो।

ज्ञातव्य है कि नागरिकों की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने हेतु मध्यप्रदेश शासन द्वारा सीएम हेल्पलाईन 181 को संचालित किया जा रहा है। सीएम हेल्पलाईन 181 पर नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण में एल-01, एल-2 अधिकारियों का मुख्य दायित्व रहता है। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण के संबंध में लोक सेवा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रशिक्षण भी दिया गया है, साथ ही समय-समय पर निर्देश भी जारी किये गये है। प्रशिक्षण व निर्देशों के उपरांत भी सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतें अनिराकृत पाई जा रही है।

FB IMG 1624643517257

Bundelikhabar

Related posts

उच्च शिक्षा मंत्री ने किया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ

Bundeli Khabar

बहनों ने बाँधी राखी, भाई ने ली रक्षा की सौगंध

Bundeli Khabar

बरगी, जबलपुर की 18 तो पाटन की 17 राउंड में होगी मतगणना

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!