19.4 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210625 WA0008
मध्यप्रदेश

कलेक्टर जबलपुर ने किया पाटन दौरा, दिए आवश्यक निर्देश

Bundelikhabar

पाटन / सजल सिंघई
आज कलेक्टर जबलपुर कर्मवीर शर्मा ने स्थानीय विधायक अजय विश्नोई के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। पाटन मुख्यालय के अंतर्गत शासकीय भवनों के लिए आवंटित भूमि का निरीक्षण किया साथ आवश्यक निर्देश भी दिए, प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर कर्मबीर शर्मा ने आज उन जमीनों का निरीक्षण किया जो शासकीय भवनो के निर्माण हेतु आवंटित की गईं है। निर्माण कार्यों में बालक-बालिका छात्रावास, पुलिस आवासीय भवन, प्रधानमंत्री आवास आदि शामिल है। इन सभी निर्माण कार्यों के लिये आईटीआई कैम्पस, पुराना पुलिस थाना व उप जेल के पास स्थित स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान तहसीलदार श्री प्रमोद चतुर्वेदी, आदिम जाति कल्याण विभाग के पीके सिंह, पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन से सुधीर श्रीवास्तव, सीईओ जनपद अश्वनी पाठक,नायब तहसीलदार सुरभि जैन, सीएमओ नीलम चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

IMG 20210625 WA0007
क्षेत्रीय विधायक अजय विश्रोई के साथ कलेक्टर कर्मवीर शर्मा

कलेक्टर द्वारा दी गई आर्थिक सहायता की लोगों ने की सराहना-
कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने आज अपने पाटन दौरे में यहां के एसडीएम कार्यालय में पदस्थ कर्मी देवेन्द्र पाण्डे की गंभीर रूप से बीमार पत्नी के इलाज हेतु जिला रेडक्रास समिति से 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान किया। कलेक्टर श्री शर्मा की संवेदनशीलता और त्वरित मदद से अभिभूत देवेन्द्र ने कलेक्टर के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

FB IMG 1624637460375

Bundelikhabar

Related posts

कटंगी: कैमूरी गाँव में शराब का जखीरा बरामद

Bundeli Khabar

जिले में पुलिस की सराहनीय कार्यवाही

Bundeli Khabar

कोरोना आपदा के बचाव में सहयोग करने वाले सामाजिक वॉलेंटियर्स का हुआ सम्मान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!