28 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210720 WA0014
मध्यप्रदेश

राशन माफियाओं के खिलाफ एक सैकड़ा आदिवासियों ने तहसीलदार का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

Bundelikhabar

राशन माफियाओं पर कार्यवाही न हुई तो होगा तीव्र आंदोलन : अमित भटनागर

बिजावर / शमीम खान

3 माह से राशन न मिलने पर बिजावर तहसील के औरिया गांव के 1 सैकड़ा से अधिक आदिवासियों ने सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर की अगुवाई में हसीलदार का घेराव कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। पूजा कोंदर व रामा आदिवासी ने बताया कि ग्रामीणों को 3 माह से कोई राशन नहीं मिला है, साथ ही हमे मिट्टी का तेल नहीं दिया जाता। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने सेल्समैन विकास दुबे पर राशन की कालाबाजारी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं, तथा सेल्समैन के ऊपर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में ग्रामीणों की मांग है कि उनका राशन 12 किलोमीटर दूर साकरोबरा गांव में दिया जाता है, क्योंकि उनके गांव से सकरोबरा तक कोई सार्वजनिक वाहन नहीं है और उनके पास अन्य कोई साधन भी नहीं है, इसलिए उनका राशन उनके गांव औंरिया में ही आवंटित किया जाए।

यह भी पढ़े-रिश्ते हुए शर्मसार, भाई ने किया बहन का दैहिक शोषण

सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर ने आरोप लगाया कि बिजावर क्षेत्र में गरीब, आदिवासी, दलित कमजोर वर्ग को मिलने वाले राशन में भारी गड़बड़ी की जा रही है। अधिकारियों की मिलीभगत से ये राशन माफिया तो फल फूल रहे है पर गरीब जनता को दो जून की रोटी तक नसीब नहीं हो पा रही है। अमित भटनागर ने ज्ञापन सौंपते समय गरीबों के भोजन के अधिकार में धांधली को गंभीर अपराध बताते हुए चेतावनी दी कि अगर राशन माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही नहीं हुई तो शीघ्र तहसील का घेराव कर तीव्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपते समय ओरिया की कुं. जयपाल सिंह, दरगुवां गांव की सरपंच गीता, बसंत आदिवासी रामा बाई आदिवासी, पूजा कोंदर, रामकिशन चमार, प्यारेलाल आदिवासी, बिहारी राय, बाबूलाल बंसल, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल रहे।

IMG 20210720 WA0013

Bundelikhabar

Related posts

जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद अध्यक्ष द्वारा चलाया जा रहा कार्यक्रम “आपकी जनपद आपके द्वार”

Bundeli Khabar

पंचायत सचिव की हिटलरशाही से आम नागरिक त्रस्त

Bundeli Khabar

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन का किया औचक निरीक्षण

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!