29.2 C
Madhya Pradesh
July 28, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1624549542557
मध्यप्रदेशUncategorized

सौर्य ऊर्जा संयंत्र स्थापना हेतु स्थल निरीक्षण करने आया जाँच दल

Bundelikhabar

सौर-ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए भोपाल के दल ने स्थल निरीक्षण किया
जमीन आवंटन, सीमांकन एवं आधिपत्य की कार्यवाही पूरी
नवंबर तक जारी होंगे टेंडर, जनवरी तक डेवलपर के चयन की प्रक्रिया पूरी होगी

छतरपुर / मोहम्मद साजिद
मार्च 2023 तक सौर-ऊर्जा संयंत्र बनकर तैयार होगा
प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विकास विभाग के उप सचिव श्री दीपक सक्सेना ने गुरुवार 24 जून को बिजावर तहसील की ग्राम पंचायत झरकुंआ के ग्राम पुरवा (किशनगढ़) में 950 मेगावॉट के बनने वाले सौर-ऊर्जा संयंत्र का कलेक्टर छतरपुर शीलेन्द्र सिंह और भोपाल से साथ आए अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया। स्थल निरीक्षण के पूर्व श्री सक्सेना ने बिजावर रेस्ट हाउस में कलेक्टर श्री सिंह एवं एसडीएम बिजावर सिलाड़िया तथा अन्य अधिकारियों के साथ सौर-ऊर्जा संयंत्र की प्रारंभिक तैयारियों के साथ-साथ भूमि-आवंटन के संबंध में चर्चा की।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत झरकुंआ के ग्राम पुरवा में 950 मेगावॉट का सौर-ऊर्जा संयंत्र का निर्माण होगा। जिसके लिए चाही गई जरूरी भूमि कलेक्टर छतरपुर द्वारा उपलब्ध कराई जा चुकी है। जमीन का आवंटन, सीमांकन एवं आधिपत्य का कार्य पूर्ण हो चुका है। शासन स्तर पर भी इस परियोजना को शीघ्र-अतिशीघ्र शुरू किया जाएगा, जिसके लिए आगामी नवंबर तक टेंडर प्रक्रिया जारी होगी तो जनवरी 2022 तक विकास कार्य करने वाली एजेंसी के चयन की कार्यवाही पूरी होगी। संभावित रूप से 2023 तक सौर-ऊर्जा संयंत्र की स्थापना का कार्य पूर्ण होगा।

FB IMG 1624549533528

Bundelikhabar

Related posts

बिजावर:केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत

Bundeli Khabar

विधायक ने निकाली जन अधिकार पदयात्रा

Bundeli Khabar

डॉ. आदर्श विश्नोई के अथक प्रयासों से सीएचसी पाटन का हुआ कायाकल्प

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!