25.5 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1624464701012
मध्यप्रदेशUncategorized

बैंक और बिभाग समन्वय के साथ करें लक्ष्य पूर्ति – कलेक्टर

Bundelikhabar

बैंक और विभाग बेहतर समन्वय से लक्ष्य हासिल करें, पेंडिंग प्रकरण निपटायें, जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में दिये गये अह्म दिशा निर्देश

दमोह / भारती शर्मा

बैंकों से कहा है, जिले में काम करने का अच्छा स्कोप है, काम करें। बैंकर्स की कोई विशेष समस्या हो तो बतायें, निराकरण किया जायेगा। जो भी शासकीय योजनाओं के लक्ष्य दिये हैं, पूरे किया जायें।23 जुलाई शाम जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में दिशा निर्देश दे रहे थे। बैंक और संबंधित विभागों का बेहतर समन्वय से कार्य अंजाम देने के लिये कहा। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैंक अधिकारियों से कहा समय निकालें और फील्ड पर जायें, वांछित कार्रवाई पूरी की जाये और प्रकरण निराकृत किये जायें। इस हेतु जिम्मेवार अधिकारी काम करें और पेडिंग प्रकरण क्लीयर किये जायें। जो भी लक्ष्य बैंकों को दिये गये हैं, पूरे किये जायें, बैंक और विभाग बेहतर समन्वय से काम कर लक्ष्य हासिल करें।

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के संबंध में कहा, जो भी प्रकरण है, समय-सीमा में निराकृत किये जायें। एलडीएम विजय डिके से कहा प्रकरणों के निराकरण में जिम्मेवारी तय की जाये।

बैक्सीनेशन करवायें

बैंकर्स से कहा अपने-अपने बैंक के सभी कर्मचारियों-अधिकारियों और उनके परिजनों तथा बैंक में संलग्न आऊट सोर्स के कर्मचारियों का भी वैक्सीनेशन चल रहे अभियान के दौरान कराया जाये।

FB IMG 1624464694512 1

Bundelikhabar

Related posts

दमोह: पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों का आतंक

Bundeli Khabar

जटाशंकर धाम में शिव विवाह पर होगा दस दिवसीय जटाशंकर महोत्सव का आयोजन

Bundeli Khabar

15 अगस्त 2022 तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!