30.8 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1624295302591
मध्यप्रदेशUncategorized

लक्ष्य से अधिक टीकाकरण होने पर कलेक्टर ने दी बधाई

Bundelikhabar

वैक्सीनेशन के महाभियान में प्रथम दिन लक्ष्य से अधिक हुआ टीकाकरण
कलेक्टर ने दी ज़िले वासियों को बधाई
लक्ष्य को पूरा करने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण


सागर / अभिलाष पवार
मध्य प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर से प्रारंभ हुए वैक्सीनेशन महाअभियान के तहत जहां प्रदेश में लाखों लोगों ने टीकाकरण कराया वहीं सागर ज़िले में भी राज्य शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य से अधिक लोगों ने टीकाकरण कराया और यह सिद्ध कर दिया कि, वे कोरोना की लड़ाई में एक जुट होकर अपनी अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

कलेक्टर सिंह के मार्गदर्शन में सागर ज़िले की पूरी टीम बधाई की पात्र है, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाया। अभियान में ना केवल प्रशासन बल्कि समाजसेवी संस्थाएँ, मीडियाकर्मी और लोगों को जागरूक करने में हर उस व्यक्ति का परिश्रम शामिल है जिसने टीकाकरण को सफल बनाने में अपना योगदान निभाया।

महा अभियान के प्रथम दिन इस सफलता के अवसर पर कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने समस्त जिलेवासियों को बधाई दी है। उन्होंने समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया के साथियों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं जिनके सहयोग से यह संभव हो पाया ।
उन्होंने कहा कि हमें 30 जून तक समस्त 18 वर्ष से अधिक की जिले जिले की समस्त पात्र व्यक्तियों का वैक्सीनेशन कराने की अपील की है
उन्होंने पुनः दोहराया कि, वो कोरोना कि इस लड़ाई में वैक्सीनेशन ही हमारा सुरक्षा कवच है।

सामान्य जीवन की ओर वापस लौटने और स्वस्थ रहते हुए आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने में कोविड गाइडलाइन का पालन और टीकाकरण अति आवश्यक है।

FB IMG 1624295302591

Bundelikhabar

Related posts

कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम

Bundeli Khabar

पैरामेडिकल छात्र छात्राओं ने या मेडिकल आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय का घेराव

Bundeli Khabar

शिक्षा के मंदिर में शराब की बोतलें, आखिर कैसे होगा नौनिहालों का भविष्य उज्जवल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!