22.1 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0620 185302
मध्यप्रदेश

पुलिस अधीक्षक की अपील आम नागरिकों से

Bundelikhabar

जबलपुर / सजल सिंघई

विश्व योग दिवस 21 जून पर वैक्सीन महा अभियान की शुरुआत की रही है जो समूचे मध्यप्रदेश में मनाया जाएगा ताकि हम कोरोना की तीसरी लहर का मुकाबला कर सकें। इसी संदर्भ में आज पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने आम नागरिकों से इस महा अभियान कार्यक्रम में वेक्सीन लगवाने के माध्यम से अपनी सहभागिता दर्ज कराने की अपील की है। ताकि हम और आप मिलकर अपने नगर अपने प्रदेश को कोरोना मुक्त कर सकें। पुलिस अधीक्षक ने अपनी अपील के माध्यम से आम नागरिकों से गुजारिस की है की प्रत्येक व्यक्ति टीकाकरण अवश्य करवाएं।

सिद्धार्थ बहुगुणा पुलिस अधीक्षक

वैसे हम कोरोना काल मे पुलिस की भूमिका को देख ही चुके हैं कोरोना कर्फ्यू के दौरान हर गली हर चौराहों पर पुलिस ने कोरोना से जंग लड़ी है। और हम सब घर पर सुरक्षित रखा, अपनी जान जोखिम में डाल कर आम नागरिकों की सुरक्षा का दायित्व संभाले रखा। इस कोरोना जंग में पुलिस बिभाग के कई योद्धा शहीद भी हुए कई संक्रमित भी हुए किन्तु डट कर मोर्चा संभाले रहे। और आम जन के जीवन की सुरक्षा करते रहे।


Bundelikhabar

Related posts

कैदी की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से हुई मौत

Bundeli Khabar

पुलिस तीन दिन चलाएगी नो मास्क नो मूवमेंट अभियान : गृहमंत्री

Bundeli Khabar

1 जनवरी 2022 के आधार पर होगा मतदाता सूची का पुनरीक्षण

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!