28.5 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0620 151940
हेल्थ

ग्रामीण जिला टीकाकरण अधिकारी ने सहभागिता की अपील

Bundelikhabar

जबलपुर / सजल सिंघई

विश्व योग दिवास 21 जून को टीका करण का महा अभियान आयोजित किया जा रहा है ताकि देश प्रदेश को कोरोना मुक्त किया जा सके एवं आने वाली तीसरी लहर का डट कर सामना कर सकें। इसी के चलते जिला ग्रामीण टीकाकरण अधिकारी डॉ आदर्श विश्नोई ने लोगों से अपनी सहभागिता दर्ज कराने की अपील की है ताकि हम और आप मिलकर इस महामारी को मात दे सकें।

वेक्सीनेशन महाअभियान में कटँगी-पाटन का हर नागरिक बने सहभागी।
21 जून से प्रारम्भ हो रहे कोरोना वेक्सीनेशन महाअभियान को सफल बनाने विकासखंड पाटन के सभी नागरिकों से सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील कर रहा हूँ। इस महाअभियान में 18 वर्ष से अधिक की आयु के लोगों को कोरोना के टीके लगाये जायेंगे ।वेक्सीनेशन महाअभियान में कोरोना का टीका लगाने पूर्व से रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता नहीं होगी । टीका लगवाने वाला व्यक्ति वेक्सीनेशन सेंटर पर भी ऑन द स्पॉट अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेगा । इसके लिये आधारकार्ड या कोई भी फोटो परिचय पत्र लेकर आना ही पर्याप्त होगा । मेरा सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि टीकाकरण महाअभियान में अपने निकट के केंद्र पर जाकर न केवल खुद टीका लगवायें बल्कि अपने परिवार के ऐसे सभी सदस्यों, रिश्तेदारों, मित्रों, परिचितों और पड़ोसियों को भी वेक्सीन लगवाने के लिये प्रेरित करें जिन्होंने अभी तक वेक्सीन नहीं लगवाई है ।
धन्यवाद
डॉ आदर्श विश्नोई
ज़िला टीकाकरण अधिकारी
(ग्रामीण,जबलपुर)
IMG 20210620 WA0007

Bundelikhabar

Related posts

500 बच्चों के सफल लिवर प्रत्यारोपण अपोलो ने किये पूरे

Bundeli Khabar

आयुर्वेदिक समाधान: पेट मे पित्त संबंधी रोगों से निदान

Bundeli Khabar

सर्वाइकल केंसर परामर्श : स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्नेहा मेठवानी के संग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!