34.1 C
Madhya Pradesh
June 28, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

महाराष्ट्र को छोड़कर बाकी सभी प्रदेशों से आवागमन बहाल

Bundelikhabar

महाराष्ट्र को छोड़ शेष तीन प्रतिबंधित राज्यों में बसों का आवागमन प्रारंभ: परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

भोपाल– परिवहन एवं राजस्व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण कारण बसों के आवागमन के लिए प्रतिबंधित चार राज्यों में से महाराष्ट्र को छोड़कर राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्यों की सीमाओं पर बसों का आवागमन प्रारंभ कर दिया गया है। महाराष्ट्र की सीमा पर बसों का आवागमन फिलहाल 22 जून तक प्रतिबंधित रखा गया है।

मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण इन राज्यों में आवागमन 15 जून तक के लिए प्रतिबंधित किया गया था। राज्य शासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर 3 राज्यों से प्रतिबंध हटा लिया गया है ।उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति के आधार पर 22 जून के बाद बसों के संचालन पर निर्णय लिया जा सकेगा।

गोविंद सिंह राजपूत

Bundelikhabar

Related posts

हत्या: निगरानीशुदा बदमाश की तीन आरोपियों ने की चाकू से गोदकर हत्या

Bundeli Khabar

कांग्रेस कार्यालय में हुआ इंद्रा अन्नपूर्ण बैंक का शुभारंभ

Bundeli Khabar

नकली इंजेक्शन के बाद अब नकली नोटों का खुलासा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!