25.9 C
Madhya Pradesh
August 21, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1623778165961
मध्यप्रदेश

पंद्रह दिन के अंदर आयुष्मान कार्ड तैयार करने के निर्देश

Bundelikhabar

जिले के सभी ग्रामों और नगरीय क्षेत्रों में शेष रहे पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड 15 दिवस के भीतर बनवा लिये जायें- कलेक्टर श्री चैतन्य
आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरण लंबित हो तो त्वरित निराकृत कराये जायें
समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को दिये गये अह्म दिशा निर्देश

दमोह भारती शर्मा-

     कलेक्टर एस.कृष्ण चैतन्य ने कहा है जिले के सभी ग्रामों और नगरीय क्षेत्रों में शेष रहे पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड 15 दिवस के भीतर बनवा लिये जायें। सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नगर पालिका अधिकारी इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। श्री चैतन्य आज समय-सीमा बैठक के दौरान दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा सर्वोच्च प्रा‍थमिकता वाले पत्रों को समय-सीमा बैठक में रखा जाता है, इन्हें समय-सीमा में निराकृत किया जाये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव, एडीशनल कलेक्टर नाथूराम गौड़ विशेष रूप से मौजूद रहे।

        कलेक्टर एस.कृष्ण चैतन्य ने कहा सीमांकन और अविवादित बटवारा के प्रकरण समय-सीमा में निराकृत हो, लंबित न रहें। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा करते हुये कहा तय समय-सीमा में इनका निराकरण किया जाये। श्री चैतन्य ने कहा भू-अर्जन के प्रकरण यदि लंबित हैं, तो शीघ्र निराकृत किये जायें। उन्होंने वन व्यवस्थापन के संबंध में चर्चा करते हुये कहा यदि प्रकरण पेडिंग है तो त्वरित निराकरण किया जाये।

        कलेक्टर श्री चैतन्य ने कहा आरबीसी 6-4 के तहत कहीं भी कोई भी प्रकरण लंबित हो तो त्वरित निराकरण करवाया जाये। कोविड-19 के तहत सेम्पलिंग के संबंध में सभी एसडीएम को दिशा निर्देश दिये गये। बैठक में फिश और मटन मार्केट के संबंध में चर्चा करते हुये सीएमओ नगर पालिका दमोह को त्वरित कार्रवाई के लिये कहा गया।

रपटा-पुल-पुलियों में बैरियर एवं दिशा बोर्ड लगवायें

        कलेक्टर श्री चैतन्य ने कार्यपालन यंत्री जेपी सोनकर से कहा सभी मार्गो पर पुल-पुलियों पर बैरियर लगवाये जायें साथ ही बोर्ड लगवायें जिसमें स्पष्ट दिशा निर्देश लिखे हों-बाढ़ का पानी पुल के ऊपर हो और पार कर रहे हो तो कार्रवाई की जायेगी।

हटा अस्पताल का कार्य शीघ्र पूर्ण करवायें

FB IMG 1623778180055
        कलेक्टर श्री चैतन्य ने पीआईयू के संभागीय यंत्री से हटा अस्पताल के निर्माण की प्रगति की जानकारी लेते हुये शीघ्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला अस्पताल में निर्माण कार्यो के संबंध में भी अधिकारियों को शीघ्र कार्य कराने के लिये कहा।

अंकुर में सभी विभाग पंजीकरण करायें

        जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा अंकुर कार्यक्रम में सभी विभाग रजिस्टर्ड कर पौध रोपण करें। उन्होंने कहा केवल अधिकारी-कर्मचारी ही नहीं बल्कि उनके परिजन भी आवासीय परिसरों में पौध रोपण करें। जिले की नोडल अधिकारी भव्या त्रिपाठी ने पौध रोपण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

        बैठक में जिला अधिकारियों के अलावा व्हीसी के माध्यम से तहसील और जनपदों से अधिकारी मौजूद रहे।
FB IMG 1623778175671


Bundelikhabar

Related posts

पाटन: बंद स्ट्रीट लाईट बढ़ा रही है खम्बों की शोभा

Bundeli Khabar

स्कूल खोलने को लेकर सरकार की बड़ी सोच

Bundeli Khabar

बिजावर: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत निशुल्क राशन वितरण

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!