28.8 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1623735264488
मध्यप्रदेश

कलेक्टर छतरपुर ने समीक्षा बैठक में दिए अहम निर्देश

Bundelikhabar

श्रेणीवार चिंहित लोगों को राशन की पात्रता पर्ची दे
गणवेश वितरण में क्वालिटी से समझौता न करे

छतरपुर(मोहम्मद साजिद)- छतरपुर कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने कहा है कि छात्र-छात्राओं दी जाने वाली गणवेश वितरण की क्वालिटी से कोई समझौता न करें। जिले सभी एसडीएम निगाह रखे। एनआरएलएम और डीपीसी गणवेश वितरण कार्य की स्वस्तर से सतत् समीक्षा भी करें। कलेक्टर ने सोमवार को समय सीमा की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए की श्रेणीवार चिहिन्त लोगों को राशन की पात्रता पर्ची दे। इस कार्य में कई वचिंत न रहें इस बात का ध्यान रखें।
उन्होेंने ग्राम तिलौंहा राजनगर और ढड़ारी हाई स्कूल निर्माण की जांच के लिए तीन सदस्य अधिकारियों की समिति बनाने के निर्देश दिए। इस समिति में कार्यपालन यंत्री आरईएस, पीडब्ल्यूडी और जल संसाधन हाई स्कूल निर्माण स्थल निरीक्षण करते हुए 15 दिवस में पालन प्रतिवेदन देगे। जिला खनिज अधिकारी को विक्रमपुर राजनगर से अनाधिकृत रूप से लिए गए खनिज के लिए प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा की जगह-जगह पड़ी पॉलीथीन एवं प्लास्टिक की बोतल का उपयोग सड़क बनाने वाली कम्पनी से अनुबंध करे। जिसके आधार पर वह कम्पनी खुद के व्यय पर प्लास्टिक का परिवहन कर करेगी। उन्होंने कहा है स्वीट् कॉर्न की फसल के स्कोप मद्देनजर इच्छुक कृषकों का चयन करें और सड़क तथा खेतो के आसपास लगवाए।

खजूर के लिए जिले की जलवायु है उपयुक्त

जिले के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दक्षता से प्रशिक्षण दिलाना होगा। जिले के लवकुशनगर एवं गौरिहार में होने वाले खजूर को विस्तारित करने के लिए छतरपुर जिले की जलवायु बेहतर है। इसीलिए जिले भर में अधिक के अधिक पौध रोपण किए जाए जिससे लोगों की आर्थिक स्थिति सुधारें।

कुपोषण दूर करने शक्तिमान अभियान

पूर्णा अभियान में शत-प्रतिशत् संस्थागत प्रसव हो एसडीएम सतत् समीक्षा करें। जिले में 0 से 3 वर्ष के कुपोषित बच्चोें को मुक्त कराने के लिए शक्तिमान अभियान चलाए ऐसे बच्चों का पंजीयन कार्ड बनाकर कुपोषण उपचार संबंधी सभी जानकारी दर्ज की जाए। एएनएम और स्वास्थ्य, आशा एवं महिला बाल विकास की कार्यकर्ता एवं सहायिका ग्राम के शिक्षक और पटवारी, रोजगार सचिव सभी मिलकर इस अभियान में मिलकर सभी सहयोग करे। वाडी योजना में जहा जमीन उपलब्ध है वहा सब्जी लगाए जिससे आंगनवाड़ी के कुपोषित बच्चों इनका उपयोग कर सकें।

कर्मचारियों से लगवाए गए टीकाकरण का प्रमाण-पत्र ले

कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने कर्मचारियों द्वारा खुद एवं परिवार के सभी सदस्यों का कोविड संक्रमण बचाव के लिए लगवाए गए टीकाकरण के संबंध में विभागीय अधिकारियों को अपर कलेक्टर को सूची एवं प्रमाण-पत्र भेजने के निर्देश दिए। जो कर्मचारी टीकाकरण नही करवाते है उनका वेतन आहरित न किया जाए। कार्यालय के सुरक्षा का सवाल है। इसीलिए कार्यरत कर्मचारियों एवं उनके सभी सदस्यों का टीकाकरण कराना अनिवार्य है।

FB IMG 1623735271327

Bundelikhabar

Related posts

पुलिस कार्यवाही: शातिर वाहन चोर गिरफ़्तार

Bundeli Khabar

स्वयं सिद्धम संस्था द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का किया गया आयोजन

Bundeli Khabar

पाटन: आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं हेतु मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!