23.5 C
Madhya Pradesh
October 11, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0615 114723
मध्यप्रदेश

बारात आने से पहले दुल्हन रफूचक्कर

Bundelikhabar

होशंगाबाद-सोचिए अगर बारात आने से चंद घंटे पहले ही दुल्हन अपने घर से रफू चक्कर हो जाये तो दूल्हे के ऊपर क्या गुजरेगी, जी हाँ ऐसा ही एक मामला सामने आया है होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा से, होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा में बरात आने से पहले ही दुल्हन घर से भाग गई। इसकी जानकारी के बाद शादी की तैयारी में जुटे घर वालों के होश उड़ गए। इसके बाद बरात लेकर निकले दूल्हे को रास्ते से बरात लौटाने के लिए फोन किया गया। इस पर दूल्हा रिश्तेदारों के साथ सीधे थाने पहुंच गया। वहां पर पहुंच कर दुल्हन तलाशने की गुहार लगाई, लेकिन मामला दूसरे थाना क्षेत्र का होने से का कहकर दूल्हे और परिजन को चलता कर दिया गया। सिवनी मालवा तहसील के रमपुरा गांव के राकेश हरियाले की बहन की शादी 14 मई को खोकसर गांव एक परिवार में हुई थी। उसी परिवार लड़की की शादी राकेश हरियाले के साथ 14 जून को होना तय हुआ था। दूल्हे राकेश की विधि-विधान से शादी की अधिकतर रस्में पूरी हुईं। वह सोमवार को रिश्तेदारों के साथ बरात लेकर खोकसर गांव के लिए रवाना हुआ। बरात पहुंचने से पहले ही सुबह दुल्हन घर से कहीं भाग गई। काफी खोजबीन के बाद लड़की का कुछ पता नहीं चला तो दुल्हन के भाई ने दूल्हे सहित उसके परिजनों को कॉल कर बताया कि दुल्हन घर से कही भाग गई है। यह सुन दूल्हे के होश उड़ गए। वह बरात लेकर सीधे सिवनी मालवा थाना पहुंच गया। थाना प्रभारी संजय चौकसे को पूरा वाकया सुनाया। लेकिन दुल्हन जिस गांव से भागी थी, वह डोलरिया थाने क्षेत्र में पड़ता है। इसलिए पुलिस ने उसे वहां जाने के लिए कहा। इधर, डोलरिया थाना प्रभारी आम्रपाली डाहट ने बताया कि दुल्हन के भागने की कोई शिकायत हमारे थाने में नहीं आई है।

दुल्हन के भागने की शिकायत लेकर दुल्हा थाने आया था, लड़की डोलरिया थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम खोकसर की थी इसलिए उन्हें डोलरिया थाने जाने का कहा गया है। – संजय चौकसे थाना प्रभारी


Bundelikhabar

Related posts

संत रविदास जयंती पर सभी पंचायतों में होंगे कार्यक्रम

Bundeli Khabar

क्या है जैन मुनी विहर्ष सागर महाराज जी की भविष्यवाणी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए

Bundeli Khabar

चीता के बाद अब कृष्णा, गजा, पूजा एवं मरीशा बने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के नागरिक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!