26.4 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 1017 094058
मध्यप्रदेश

बिजावर: 64 घट ज्वारे विसर्जन

Bundelikhabar

बिजावर/सुरेश रजक
माँ दुर्गा के नवरात्र आते ही समूचे देश में प्रथम दिवस जवारे लगाने प्रथा सनातन काल से चली आ रही, भक्त अनेकों रूपों में माँ की आराधना करते हैं कहीं मूर्ति स्थापित करते हैं तो कही घट रखे जाते हैं इसी क्रम में बिजावर नगर के जटाशंकर रोड स्थित खंदा के गौड बब्बा पर लगाए गए माता के जवारो का विधि विधान पूर्वक विसर्जन किया गया।

माता के 64 घट जवारो की निकासी के बाद जटाशंकर चौराहा, हनुमान मंदिर, बस स्टैंड के मार्ग से बड़ी देवी की मंदिर में माता के जवारो को माँ शीतला देवी को अर्पित किया गया, तथा माता से सभी क्षेत्रवासियों की ख़ुशहाली तथा आपस में भाई चारे से मिलजुल कर रहने के लिए प्रार्थना की गई, एक साथ रखे 64 घट जवारे नगर के श्रद्धालुओं की विशेष आस्था का केंद्र रहे जवारो के दर्शन के लिए भक्तों का ताँता लगा रहा तथा भक्ति भजनों के साथ जवारो का विसर्जन किया गया, जवारो के विसर्जन के एक दिन वाद कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें नगर तथा समीप से आई कन्याओं ने प्रसाद ग्रहण किया, कन्या भोज के इस पुनीत अवसर पर कृष्ण स्वरूप खरे, छोटे लाल रजक,दुर्ग सिंह, मूल चन्द, लखन सेन, दिनेश, जगदीश राजा, गोविन्द्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे तथा सभी ने धार्मिक कार्य मॆ अपनी सहभागिता दर्ज की ।


Bundelikhabar

Related posts

हर्ष फायरिंग में अब परिसर में हाजिर लोग भी होंगे जबाबदार – कलेक्टर छतरपुर

Bundeli Khabar

मीडिया विमर्श के विशेषांक का लोकार्पण 19 जून को

Bundeli Khabar

बुंदेलखण्ड के छतरपुर जिले में बेटियों ने अनूठे अंदाज में किया लोगों को जागरूक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!