27.8 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
Bundeli Khabar
images 4 14
मध्यप्रदेश

लापता नाबालिग को पुलिस ने 24 घंटे में किया बरामद

Bundelikhabar

पिपट थाना प्रभारी की सक्रियता से हुई बरामद

छतरपुर(मोहम्मद साजिद)- नाबालिक होने और लड़का पसंद नहीं होने के बावजूद परिजनों द्वारा शादी का दबाव बनाने से नाराज घर से भागी एक युवती को पिपट थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह जोनवार की टीम ने करीब 24 घन्टे में ही खजुराहो से बरामद करने में सफलता पाई है | महाराजपुर की एक लड़की ग्राम पिपट में अपने मामा के यहां रहती है | उक्त 17 वर्षीय लड़की की शादी उसके परिजनों ने तय कर दी थी | लेकिन उक्त लड़की को लड़का पसंद नहीं था | साथ ही लड़की आगे पढ़ाई करना चाहती थी और नाबालिग भी थी | लेकिन परिजनों द्वारा शादी का दबाव डालने के चलते उक्त नाबालिग लड़की मंगलवार को अपनी मामी से ग्राम पनागर में रह रही मौसी के यहां जाने की बात कहकर घर से चली गई और देर शाम तक घर नहीं पहुंची | इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी | थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह जोनवार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पड़ताल शुरू कर दी | इस पर पुलिस ने लड़की को खजुराहो से दस्तयाब कर लिया | लड़की ने पुलिस को बताया कि वह पिपट से पनागर चौकी पैदल पहुंची | यहां से बस से छतरपुर और फिर महाराजपुर अपने दादा दादी के घर गई लेकिन यहां भी पर्याप्त आश्वासन नहीं मिलने के चलते लड़की महाराजपुर से खजुराहो चली गई | पुलिस पतासाजी करते हुए खजुराहो पहुंची और लड़की को बरामद कर लिया | जेएमएफसी कोर्ट में बयान के बाद परिजनों को हिदायत देते हुए लड़की को उनके सुपुर्द कर दिया गया | पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा और एसडीओपी सीताराम अवास्या के निर्देशन में हुई इस कार्यवाही में थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह जोनवार के साथ ही सहायक उपनिरीक्षक जेपी अहिरवार , सहायक उप निरीक्षक कांति जाटव, प्रधान आरक्षक ज्ञान सिंह , आरक्षक उमाशंकर और महिला आरक्षक बंदना अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही |

IMG 20210612 WA0022

Bundelikhabar

Related posts

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की लालबाग बस्ती का परिवार सह-स्नेहभोज का कार्यक्रम अटल वाटिका में सम्पन्न

Bundeli Khabar

रेडक्रॉस समिति के तत्वाधान में आयोजित नेत्र शिविर में एक हजार नेत्र रोगियों का परीक्षण

Bundeli Khabar

अगर आप चाहते हैं सस्ता लॉन तो ये खबर जरूर पढ़ें

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!