29.1 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1628660205684
मध्यप्रदेश

बिजावर: बैंक के सहयोग से लगेंगे 50 हजार पौधे

Bundelikhabar

पौधरोपण के लिए आगे आई इंडसइंड बैंक, बिजावर ब्लॉक में कर रही है 50 हजार पौधरोपण

बिजावर / शमीम खान

कलेक्टर छतरपुर शीलेन्द्र सिंह की पहल पर इंडसइंड बैंक पौधरोपण के लिए आगे आई है। बिजावर ब्लॉक में 50 हजार पौधरोपण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए ग्राम पंचायत कुपिया के सहयोग से रामनगर परिक्षेत्र में अब तक 15 हजार से अधिक से पौधरोपण किया जा चुके है। पौधरोपण कार्य विशेषज्ञ की परामर्श पर वैज्ञानिक एवं आधुनिक पद्धति से किया जा रहा है।

उन्नत किस्म के पौधे लाने से लेकर रोपित करने और उनके देखभाल की जिम्मेदारी इंडसइंड बैंक द्वारा निभाई जा रही है। रोपे गए पौधे का चुनाव क्षेत्रीय जलवायु एवं भूमि को देखकर किया गया है इसमें बेम्बों, गूंसबेरी, सागौन और शीशम शामिल है। पौधरोपण में बिजावर विकासखण्ड दस ग्रामों का चयन किया गया है। इस अभियान में समाज की महती भूमिका को भी जोड़ा गया। पौधरोपण के लिए जखरोन, विजयपुर ध्यान केंद्रित किया गया। इन ग्रामों में जल संरक्षण की गतिविधियां करते हुए 5 हजार पौधे रोपे गए है। इसके साथ ही ताईवान प्रजाति के उन्नत किस्म के 5 हजार ग्राफ्टेड अमरूद के पौधे भी लगाए जा रहे है।

FB IMG 1628660197000

Bundelikhabar

Related posts

पांचवें दिन जिले में लगे 12550 टीके

Bundeli Khabar

छतरपुर कलेक्टर और एसपी ने अपराधियों पर अंकुश लगाने शुरू की मुहिम

Bundeli Khabar

हादसों की घाटी बगदरी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!