28 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
images 4 8
मध्यप्रदेश

उपचुनाव मध्यप्रदेश सरकार

Bundelikhabar

टीकमगढ़(भूपेंद्र वशिष्ट)-मध्यप्रदेश में पिछले डेढ़ बर्ष से उपचुनावों का दौर चालू है कहीं राजनैतिक उठापटक के कारण तो कहीं राजनेताओं के असमय निधन के कारण, इसी वजह से अब मध्यप्रदेश में पृथ्वीपुर विधानसभा से विधयक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह राठौर के निधन के पश्चात उपचुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है अभी तक किसी भी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित नही किया है, सूत्रों की माने तो राठौर परिवार से ही कॉंग्रेस से प्रत्याशी हो सकता है, क्योंकि उनके सरल स्वभाव के कारण उनके परिवार का यहां काफी जंसर्मथन है।उधर भाजपा में टिकिट के लिये होड़ मची हुई है, अभी से टिकिट के लिए बड़े नेताओं से सम्पर्क साधना शुरू कर दिया है,दूसरी तरफ जनता के बीच मे भी जाना शुरू कर दिया है, टिकट के लिए, पूर्व विधायिका अनीता नायक, शिशुपाल यादव,गनेशी नायक,रोशनी यादव टिकट की मांग कर रहे है । दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के चहेते और जिला पंचायत सदस्य रमन पस्तोर ने भी टिकिट के लिए अपनी दावेदारी ठोक कर सबको चोंका दिया है,। किसको मिलेगा टिकिट किसका होगा राजतिलक ये तो समय और परिणाम ही बताएगा।

images 4 8

Bundelikhabar

Related posts

सैकड़ो कांग्रेसियों ने गैस सिलेंडर, साईकिल रख कर जताया आक्रोश

Bundeli Khabar

अनुभूति कैम्प के जरिए छात्राओं ने ली पर्यावरण की जानकारी

Bundeli Khabar

तथाकथित पत्रकारों की कार से बरामद हुई लापता लड़की की लाश

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!