29.6 C
Madhya Pradesh
July 16, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1639023033007
मध्यप्रदेश

बिना पीओएस मशीन के उर्वरक न लें : कलेक्टर

Bundelikhabar

दमोह/ब्यूरो

जिले में किसान भाइयों को लगातार उपलब्ध डीएपी या यूरिया या एनपीए की स्टॉक अवगत करा रहे हैं। आज की तारीख में डीएपी या एनपीए विपणन संघ के पास लगभग 300 मेट्रिक टन उपलब्ध है एवं विपणन संघ में हजार मैट्रिक टन यूरिया उपलब्धता है। इसके आलावा निजी एवं प्राईमरी एग्रीकल्चर कारपोरेट सोसाइटी डीएपी या एनपीए या यूरिया की उपलब्धता है, लगातार प्रयास किया जा रहा हैं कि यूरिया की उपलब्धता आज की डेट में सबसे ज्यादा है, उसकी जानकारी लगातार उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कहीं पर भी उर्वरक की उपलब्धता की जरूरत है, उसको भी आंकलन करके उसकी उपलब्धता कराने का प्रयास किया जा रहा हैं। सभी निजी एजेंसीज में भी कृषि विभाग के नोडल अधिकारी के माध्यम से वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है।

किसान भाइयों से आग्रह किया है उर्वरक स्टॉक की उपलब्धता के बारे में पूरी जानकारी लें, सही जानकारी लेकर ही फर्टिलाइजर सभी जगह प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही पीओएस मशीन से सही दाम पर ही उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं। कहीं पर भी कोई बिना पीओएस मशीन के उर्वरक दे रहा हैं, उसे ना खरीदें तथा जिला प्रशासन को उसकी सूचना जरूर दे ताकि उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा सके।


Bundelikhabar

Related posts

मंत्री जी के बिगड़े बोल से नाराज वनकर्मी हुए एकजुट

Bundeli Khabar

करोड़ों का मालिक निकला संविदा शिक्षक: ईओडब्ल्यू का खुलासा

Bundeli Khabar

ड्यूटी डॉक्टर को जगाने से मरीज के परिजनों पर एफ.आई.आर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!