
जबलपुर(सजल सिंघई)- जूनियर डॉक्टर्स ने अपने आंदोलन का नया तरीका ईजाद किया है ज्ञात है कि मध्यप्रदेश के जूनियर डॉक्टर्स पिछले कई दिनों से हड़ताल पर हैं यहाँ तक कि उच्च न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हुए सैकड़ों डॉक्टर्स ने अपना स्तीफा भी दे दिया है। हालांकि प्रदेश के जूनियर डॉक्टर्स को देश भर के जूनियर डॉक्टर्स का समर्थन भी प्राप्त हो गया है। ऑल इंडिया मेडिकल असोसिएसन ने भी कहा है कि जूनियर डॉक्टर्स की माँगे जायज है जिस पर सरकार को विचार करना चाहिए। इसी क्रम में आज देश भर के जूनियर डॉक्टर्स मिल कर केंडिल मार्च भी निकालेंगे वहीं जबलपुर के जूनियर डॉक्टर्स ने मेडिकल कॉलेज के बाहर हाथों में कटोरा ले कर प्रदर्शन किया।

चूंकि जूडा का प्रदर्शन पूर्णतः शांति प्रिय ढंग से किया जा रहा है ज्ञात हो कि बीते दिनों माननीय उच्च न्यायालय ने जूडा को 24 घंटे के अंदर काम पर लौटने का आदेश किया था जिसका सम्मान करते हुई जूनियर डॉक्टर्स ने अपने अपने स्टीफ़े थमा दिए थे। जूनियर डॉक्टर्स को अब राजनैतिक समर्थन भी मिलने लगा है कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्विट कर जूनियर डॉक्टर्स की मांगों को जायज ठहराया है।

