33 C
Madhya Pradesh
June 9, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

नगरीय निकाय के अधिकारियों को कलेक्टर की हिदायत

Bundelikhabar

नगरीय निकाय के अधिकारियों को कलेक्टर की हिदायत

दमोह(भारती शर्मा)- दमोह जिले की सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में ली गई एवं सभी निकायों को निर्देश दिये गये कि आगामी 05 दिवस में सभी नाली नाला की सफाई कराते हुये बारिस के पानी रुकने के स्थान का निरीक्षण कर लिया जाये। बैठक में कहा गया कि कोई अतिक्रमण हो तो हटा लिया जाये, वर्षा काल में किसी भी निकाय में जलभराव की स्थिति नही होना चाहिये।

        सफाई अभिरयान के अंर्तगत घर-घर कचरा संग्रहण में गीला कचरा एवं सूखा कचरा अलग-अलग लिया जाये। कचरा गाड़ियों का समय निर्धारित हो, बाजार क्षेत्रो में से दो बार कचरा संग्रहण किया जाये। सड़क पर नाली में एवं सार्वजनिक क्षेत्रो में कचरा फेकने वालो के विरुद्ध जुर्माना कार्यवाही की जाये। कचरा गाड़ी के माध्यम से प्रसारण किया जाये कि गीला एवं सूखा कचरा अलग अलग दिया जाये। सभी सीएमओ सुबह 05 बजे से नगर की सफाई का निरीक्षण करें। एक माह के बाद प्रत्येक नगरीय निकाय में स्वच्छता का निरीक्षण किया जायेगा। साफ-सफाई संतोषजनक प्राप्त न होने पर कार्यवाही की जायेगी।

        सभी निकाय राजस्व वसूली पर ध्यान दे। ई-पोर्टल पर मांग दर्ज कराये नगरों में अच्छी से अच्छी सुविधाये प्रदान करे, परंतु करो की वसूली भी समानांतर में नियमित तौर पर की जाये। नगरीय क्षेत्रों में हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड अभियान चलाकर 10 दिन भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण कराये जाये।

        सीएम हेल्पालाईन में अधिक शिकायते लंबित है ग्रेडिंग के पहले अधिक से अधिक शिकायते संतुष्टि पूर्वक बंद कराई जाये। मीटिंग में परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण,जिला प्रबंधक सी एस सी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित रहें।

Bundelikhabar

Related posts

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की जिला कार्यकारिणी का गठन

Bundeli Khabar

शराब दुकानों को लेकर जनता का आक्रोश: आबकारी के नियम ताक पर

Bundeli Khabar

एमपी चुनाव: स्टार प्रचारक लापता बाबाओं की बढ़ी डिमांड

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!