23.7 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
images 3 2
मध्यप्रदेश

घर में घुसकर मारपीट करने एवं हवाई फायर करने वाले 03 आरोपी लायसेंसी बंदूक सहित गिरफतार

Bundelikhabar

छतरपुर(मोहम्मद साजिद)– दिनाॅक 05.06.21 को फरियादी ऋषि सोनी पिता ग्यासीसोनी नि0 गा्रम मउसानिया ने थाना नौगाॅव में रिपोर्ट की कि आज दिनाॅक को शाम 06 बजे करीब परिवार के ही एवं पडोसी अप्पू सोनी, निक्की सोनी, देवेन्द्र सोनी, राजा उर्फ धर्मपाल सिंह सभी नि0 ग्राम मउसानिया ने पुरानी बुराई पर से घर में घुसकर लाठी डंडो से फरियादी एवं परिजनों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी एवं कट्टे से हवाई फायर किये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नौगाॅव में अप0 क्र0-304/21 धारा 452,336,323,294,427,506,34 ताहि0 का अप्पू सोनी, निक्की सोनी, देवेन्द्र सोनी, राजा उर्फ धर्मपाल सिंह सभी नि0 ग्राम मउसानिया के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुये डीआईजी विवेकराज सिंह, एसपी छतरपुर सचिन शर्मा द्वारा त्वरित निराकरण करने एवं आरोपियों को शीघ्र गिरफतार करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिये। एसडीओपी नौगाॅव कमल जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नौगाॅव निरी0 संजय बेदिया द्वारा आज दिनाॅक 06.06.21 को आरोपियान 01. निक्की उर्फ निकेत सोनी पिता देवेन्द्र सोनी 02. देवेन्द्र सोनी पिता गजाधर सोनी 03. राजा उर्फ धर्मपाल सिंह पिता जगदीश सिंह सभी नि0 ग्राम मउसानियाॅ को गिरफतार कर आरोपी देवेन्द्र सोनी से घटना मे प्रयुक्त 315 बोर की एक लायसेंसी बंदूक एवं आरोपी निक्की उर्फ निकेत से 12 बोर की एक लायसेंसी बंदूक जप्त की गई। मामलें में आरोपियों के विरूद्ध 25/27, 30 आम्र्स एक्ट का इजाफा किया गया। आरोपियों से जप्त घटना में प्रयुक्त लायसेंसी बंदूको के लायसेंस निलम्बन हेतु कलेक्टर महोदय छतरपुर को पत्राचार किया गया है।

IMG 20210606 WA0008

Bundelikhabar

Related posts

कांग्रेस कमेटी द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन

Bundeli Khabar

एटीएम से निकाले फर्जी तरीक़े से लाखों रुपए

Bundeli Khabar

पिछले चार छह बर्षों से एक ही जगह डटे हुए है पुलिस कर्मी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!